Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित के इन 5 रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन

क्रिकेट में आये दिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते व बनते रहते है, मगर आज हम आपको भारत के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के ऐसे पांच रिकार्ड्स के बारे में बताने वाले है जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन होने वाला है.

आइये डालते है रोहित के इन पांच रिकॉर्ड पर एक नजर.

एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा 264 रन 

आपको रोहित द्वारा 2013 में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन की 264 रन की पारी तो अच्छे से याद ही होगी. रोहित की ये पारी अन्तराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की सर्वोच्च रनों की पारी है. 173 गेंदों में रोहित द्वारा खेली गई इस पारी को किसी भी खिलाड़ी के लिए तोड़ना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है.

दो दोहरे शतक 

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में दो दोहरे शतक भी लगाए है. उन्होंने पहला दोहरा शतक 209 रनों का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. जबकि अपना दूसरा दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में 264 रनों का लगाया था. उनके इन दो दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड़ना भी लगभग नामुमकिन सा ही लगता है.

एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्के 

2013 में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन की 173 गेंदों में 264 रन की पारी में रोहित ने 16 छक्के लगाए थे. उनके द्वारा एक पारी में लगाए गए इस 16 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ना भी मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है.

एक पारी में सबसे ज्यादा 33 चौके 

2013 में ही ईडन गार्डन में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी में रोहित ने 33 चौके लगाए थे. उनके द्वारा एक पारी में लगाए गए इस 33 चौकों का रिकॉर्ड तोड़ना भी मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लगता है.

ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर 

रोहित शर्मा ने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में ही 171 रन की शानदार पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ही धरती में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई ये 171 रन की ये पारी सर्वश्रेष्ठ रनों की पारी थी.

The post रोहित के इन 5 रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन appeared first on SportzWiki Hindi.