भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के लंबे दौरे पर हैं। जहां पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद 12 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की अंतिम एकादश के लिए टीम मैनेजमेंट को खासी मुश्किल हो सकती है। क्योंकि भारतीय टीम के मौजूदा संभावित 16 खिलाड़ी जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं किसी को भी नजरअंदाज करना मुश्किल है।

वनडे सीरीज में प्लेइंग इलेवन भारतीय टीम मैनेजमेंट का है सिरदर्द
इस दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और सुरेश रैना दोनों को ही चुना गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी को ही फिलहाल मौका मिलता दिख रहा है जिसमें से एक को एकादश में जगह देना सबसे बड़े चिंतन की जरूर होगी।

सुरेश रैना से पहले दिनेश कार्तिक को मिल सकता है मौका- सहवाग
वहीं इस बात को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने माना कि 12 गुरूवार को होने वाले पहले वनडे मैच में सुरेश रैना से पहले दिनेश कार्तिक को मौका दिया जा सकता है। इंडिया टीवी के शो क्रिकेट की बात में वीरेन्द्र सहवाग ने कहा कि” मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक को सुरेश रैना से पहले मौका मिल सकता है, क्योंकि निदहास ट्रॉफी और आईपीएल में कार्तिक ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। मुझे लगता है कि अभी कार्तिक का सबसे अच्छा समय चल रहा है।”

लोकेश राहुल वनडे सीरीज में आए नंबर-3 पर
भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम को लेकर वीरू ने आगे कहा कि “मुझे लगता है कि केएल राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए, क्योंकि धवन और रोहित ओपन करेंगे। कप्तान कोहली नंबर 4 पर आ जाएंगे। मुझे लगता है कि यही भारत का बल्लेबाजी क्रम होगा। मुझे नहीं लगता कि एकादश में बहुत ज्यादा बदलाव होंगे।”

भारत करेगी सीरीज को फतह
वीरू ने कहा कि “मैं महसूस करता हूं कि अगर भारत वनडे सीरीज खेलेगी तो वो टी-20 सीरीज की तरह ही खेलेगी। ऐसा हुआ तो मेरी राय में वो इंग्लैंड को हरा पाने में सक्षम हैं। भारतीय टीम दोनों ही विभाग बल्लेबाजी और गेंदबाजी में इंग्लैंड से मजबूत है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस सीरीज को 3-0 से या 2-1 से अपने नाम करेगी। ”

इंग्लैंड के पास हैं ऐसे बल्लेबाज जो भारतीय टीम के लिए हो सकते हैं खतरा
वहीं सहवाग ने भारतीय टीम की गेंदबाजी को लेकर कहा कि “मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी उमेश यादव के नेतृत्व में खेलेगी जो इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को रोकने में सक्षम है। लेकिन भारतीय टीम को फील्डिंग में सुधार की जरूरत है। उन्होंने टी-20 सीरीज में बहुत कैच छोड़े थे। अगर आपने उन्हें उसी तरह के मौके वनडे सीरीज में भी दिए तो आपके लिए बाद में उन्हें रोकना मुश्किल हो जाएगा। इंग्लैंड के पास जैजन रॉय, एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, जो रूट जैसे बल्लेबाज हैं ,जो भारत के लिए खतरनाक हो सकते हैं। भारत को इनसे सावधान रहना होगा।”
सहवाग ने आगे कहा कि “कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव में इंग्लैंड के ओवर पावर को रोकने की काबिलियत है। बहुत कुछ तो इस पर निर्भर करता है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव को मध्य के ओवरों में किस तरह से खेलते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post वीरेंद्र सहवाग ने घोषित की पहले वनडे के लिए अपनी टीम, सुरेश रैना की जगह यह खिलाड़ी करेगा नम्बर 5 पर बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.