उत्तराखंड बस हादसे में 48 यात्रियों की मौत
इंटरनेट डेस्क:रविवार को उत्तराखंड के पौडी जिले में गहरी खाई में बस के गिरने से उसमें सवार 48 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार ये हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ जब भौन से रामनगर जा रही बस के ड्राइवर का अचानक नियंत्रण होने से बस 200 मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। बस हादसे में शिकार हुए सभी व्यक्ति स्थानीय है। इस हादसे के सही कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चला है। खबरों के अनुसार सड़क के बीच में एक बड़े गड्ढे से बचने के चक्कर में ये हादसा होने की बात कहीं जारी तो इस दूसरी तरफ क्षमता से ज्यादा सवारी का बस में होनो भी इस हादसा का कारण बताया गया है।
ये हादसा इतना भंयकर था की बस जब खड्ड में गिरी तो उसका ऊपर और नीचे का हिस्सा अलग हो गया और सीटें बाहर आ गई। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंची तथा बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस हादसे के बाद राज्य के राज्यपाल डा. के के पाल और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बस हादसे पर गहरा दुख जताया है और जिला प्रशासन को पीडितों की देखभाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए है।
इस हादसे में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भटट के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे के बारे में मुख्यमंत्री रावत से फोन पर बातचीत की और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया।
अफगानिस्तान में आतंकियों ने किया सिखों पर आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत
इंटरनेट डेस्क:अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में रविवार को एक विशेष समुदाय को निशाना बनाकर किए गए भीषण विस्फोट में 20 लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग बूरी तरह से घायल हुए है। ये विस्फोट उस समय हुआ जब राष्ट्रपति अशरफ गनी जलालाबाद में एक अस्पताल का उद्घाटन करके वाह से कुछ घंटे पहले ही निकले थे। खबरों के अनुसार ये विस्फोट इतना खतरनाक था की इसके कारण कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई मकान धराशायी हो गए। आत्मघाती हमलावर ने सिखों को लेकर जा रहे एक वाहन को निशाना बनाकर हमला किया था। सिख समुदाय के लोग राष्ट्रपति से मिलने के लिए आए थे और इस हादसे का शिकार अधिकतर लोग सिख समुदाय के है और इस विस्फोट में 20 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए।
इस हादसे में मृतकों की संख्या ज्यादा हो सकती थी लेकिन राष्ट्रपति के आने के कारण लगभग सभी रास्ते बंद थे जिसके कारण ज्यादा लोग इस हादसे की चपेट में नहीं और इस हादसे में ज्यादा लोगों की मौत होने से बच गई। भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने जलालाबाद में हुए आतंकवादी हमले में 10 सिखों के मारे जाने की पुष्टि करने के साथ दूतावास ने कड़े शब्दों में इस हमले की निंदा की है। भारतीय दूतावास ने अपने ट्वीट में कहा ,इस हमले ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक लड़ाई को मिलकर इसका जवाब देना जरूरी है। आतंकवादियों को समर्थन देने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करना जरूरी है। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
अफगानिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है लेकिन हिदुओं और सिखों का एक छोटा समुदाय यहां रहता है। पिछले कुछ समय से सिखों को निसाना बनाकर लगातार उन पर हमले किए जा रहे हैं। इस देश में लगातार हो रहे हमलों के कारण कई प्रांतों से हिन्दू और सिख समुदाय के लोग देश छोड़कर भारत में शरण लेने को मजबूर हो रहे हैं। अफगान सरकार को आतंकवाद को खम्त करने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। आतंक को खत्म करने के लिए उसे दूसरे देशों की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। आतंकवाद पूरी दुनिया के खतरा है और इसके कारण सभी देशों को खतरा होता है।
प्रियंका ने निक के साथ इंस्टाग्राम पर फिर किया प्यार का इजहार
इंटरनेट डेस्क।आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का प्यार सिर चढ़ कर बोल रहा है। प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने प्यार की वजह से हमेशा सुर्खियों पर बनी होती है। खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा रिलेशन अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ बताया जा रहा है और वह इस बात का समय समय पर सबूत भी देती रहती है। साथ ही बताया जा रहा है की हाल ही में प्रियंका और निक को मुकेश अंबानी के बेटे की इंगेजमेंट सेरिमनी में भी साथ देखा गया था बताया गया है की इस पार्टी में प्रियंका निक को साथ लेकर आयी थी। खबरों में तो यहा तक बताया जा चूका है की यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की सोशल मीडिया पर दोनों एक दुसरे के बारे में तारिफें करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। प्रियंका और निक ने कई बार ऐसी पोस्ट की है जिससें इनका रिश्ता खुलकर सामने आता रहता है। बताया जाता है की हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट की हैं। इसमें प्रियंका ने निक की तस्वीर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा Him और एक दिल वाली इमोजी के साथ इसको पोस्ट किया हैं। इसके साथ ही यह पोस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
साथ ही बताया जा रहा है की निक और प्रियंका के बीच उम्र का भी काफी अंतर है प्रियंका जहा 35 की है वहीं निक उनसे 10 साल छोटे 25 के हैं। फिलहाल निक प्रियंका के साथ भारत आए हुए हैं। प्रियंका भी निक को अपने परिवार संग दोस्तों से मिलवा रही हैं। जब यह साथ में भारत आये तब से ही इनकी तस्वीरें चर्चा का विषय बनी रहती है इन दोनों को एयरपोर्ट पर हाथो में हाथ डाले तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई।
FIFA WORLD CUP: क्रोएशिया और रूस ने किया क्वाटर फाइनल में प्रवेश
इंटरनेट डेस्क:रूस में खेले जा रहे 21वें फीफा विश्वकप में इस बार सबसे ज्यादा उलटफेर देखने का मिला है। इस विश्व कप में पूर्व चैंपियन टीमें जो इस विश्व की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी वह टीमें इस विश्व कप से बाहर हो गई है। पिछले विश्व कप चैंपियन टीम जर्मनी, अर्जेंटीना, पुर्तगाल और स्पेन इस विश्व कप से बाहर हो गयी है। रविवार को खेले गए दो मैचों में पहले मैच में इस विश्व कप की मेजबानी कर रही टीम रूस ने स्पेन को हरकार पहली बार फीफा विश्व कप के क्वार्टफाइनल में प्रवेश किया है।
रूस ने पेनल्टी शूटआउट में पूर्व चैंपियन स्पेन को 4-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मेजबान रूस ने पेनल्टी शूटआउट में गोल करके अपनी जीत के साथ अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में क्रोएशिया और डेनमार्क के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर रहा और इस मैच का नतीजा पेनल्टी शूट आउट के जरिए निकाला गया। पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया ने डेनमार्क को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया है। क्रोएशिया की ओर से मारियो मंडज़ुकिक ने एक गोल किया तो डेनमार्क की ओर से माथीस जोर्जेंसन ने एक गोल करके स्कोर को बराबर कर दिया। इस विश्व के क्वार्टफाइनल में चार टीमों ने प्रवेश कर लिया है। फ्रांस,उरुग्वे,क्रोएशिया और रूस अंतिम 8 में पहुंच गई हैं और 4 टीमों का पहुंचा शेष है। आज और कल के मैच के बाद इस विश्व के लिए अंतिम 8 में पहुंचने वाली टीमों के बारे में पता चल जाएगा। इस विश्व कप में हो रहे उलटफेर के बाद इस विश्व को जीतने वाली टीम के बारे में कुछ भी कहना आसान काम नहीं है। इस विश्व कप में 32 टीमों ने भाग लिया था और इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई को खेले जाएगा।
ब्राजील vs मेक्सिको सोमवार/ 2 जुलाई रात 7.30 बजे
बेल्जियम vs जापान सोमवार/ 2 जुलाई रात 11.30बजे
विश्व क्रिकेट इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है चौकों से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क:आज हम आपको क्रिकेट से जुड़ी एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको पढ़कर आप उस खबर पर विश्ववास नहीं करेंगे। क्रिकेट मैच में सभी दर्शक अपने देश की टीम से हमेशा एक ही उम्मीद रखते हैं की टीम मैदान में उतरते ही मैदान में चोके और छक्के लगाना शुरू कर दें। लेकिन कई बार ऐसा होता है की कोई खिलाड़ी उस मैच में चोकों से ज्यादा छक्के लगाकर दर्शकों की इच्छा को पूरी कर देते हैं। लेकिन हर मैच में ऐसा नहीं होता है की आपकी टीम केवल चौकों और छक्के के दम पर स्कोर बन सकें। लेकिन आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो चौकों से ज्यादा छक्के लगाने का दम रखते हैं। इस तरह के खिलाड़ी सभी टिमों में पाए जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले भारतीय टीम के खिलाड़ी है। एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के साथ गेल और एबी के नाम दर्ज है। आज हम जिन खिलाड़ियों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं वह सब चौकों से ज्यादा छक्के लगाने में विश्वास करते हैं। ये खिलाड़ी मैच की पहली गेंद से लेकर अंतिम गेंद तक छक्के लगाने का दम रखते हैंं। इन खिलाड़ियों ने कई मौकों पर इस बात को सच्च भी साबित किया है।
रोहित शर्मा ने एकदिवसीय मैचों में तीसरी बार दोहरा शतक लगाने के साथ ही शेन वॉटसन का एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 16 छक्कों और 12 चौके लगाकर वॅाटसन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
क्रिस गेल ने जिंबाब्वे के खिलाफ एक पारी के दौरान 16 छक्के और 10 चौके लगाने का रिकॉर्ड है। एबी डीविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक पारी में 16 छक्के और 9 चौके लगाने का रिकॉर्ड है।
शेन वॉटसन ने बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में 15 छक्के और 15 चौके लगाने का रिकॉर्ड बना रखा है।
Herald