Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भविष्य में इन 5 स्पिन गेंदबाजो पर भारत खेल सकता है बड़ा दाँव, घरेलू स्तर पर कर रहे शानदार प्रदर्शन

क्रिकेट का इतिहास सबसे बड़ा गवाह है कि भारतीय क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों की एक जबरदस्त चैन तैयार हुई है। भारतीय क्रिकेट की शुरूआत से ही स्पिन गेंदबाजों में एक से एक प्रतिभा देखने को मिली है।

वो चाहे 1960 के दशक में ईरापल्ली प्रसन्ना, वेंकटराघवन की बात करें या 2000 के दौर पर अनिल कुंबले या हरभजन सिंह जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों के बारे में बात करें।

ये पांच स्पिन गेंदबाज हैं भारतीय टीम का भविष्य

भारत में हमेशा से ही स्पिनरों का बोलबाला रहा है। वर्तमान में भी आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे प्रमुख टेस्ट स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पांच स्पिन गेंदबाज जिनको भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम का दावेदार माना जा सकता है।

Our side proved right: BCCI

श्रेयस गोपाल

कर्नाटक के ऑलराउंडर खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया है। श्रेयस गोपाल ने साल 2013-14 के रणजी सीजन में कर्नाटक की खिताबी जीत में बड़ा योगदान दिया और 22 विकेट हासिल किए थे। गोपाल ने इस साल आईपीएल सीजन में भी अपनी गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

श्रेयस राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेले थे और इस टीम के मेंटर दुनिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न थे। गोपाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 46 मैचों में 1907 रन बनाने के साथ ही 152 विकेट भी हासिल किए हैं।

Shreyas gopal shared becomes the hero of rajasthan royal victory

कृष्णप्पा गौतम

कर्नाटक के ही एक और युवा स्पिन गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम को भारतीय क्रिकेट का भविष्य का सितारा माना जा रहा है। अभी क्रिकेट के मैदान में कदम रखे कुछ ही साल हुए हैं और इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया है।  कृष्णप्पा गौतम ने साल 2016 में अपना पहला रणजी सीजन खेला और 16 विकेट लेकर अपना कमाल शुरू कर दिया।

गौतम ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए बहुत ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया। गौतम में स्पिन गेंदबाजी के साथ ही एक परिपक्व बल्लेबाज की काबिलियत नजर आती है। गौतम अब तक 22 प्रथम श्रेणी मैचों में 541 रन बनाने के साथ ही 79 विकेट ले चुके हैं।

परवेज रसूल

घाटी यानी जम्मू और कश्मीर के अनुभवी ऑलराउंडर परवेज रसूल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। परवेज रसूल सीमित ओवर की क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। परवेज रसूल ने घरेलु क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से बहुत प्रभाव छोड़ा है।

रसूल ने वनडे और टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। परवेज रसूल में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की काबिलियत है। रसूल ने प्रथम श्रेणी में अब तक खेले 65 मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 3670 रन बनाए और 189 विकेट भी हासिल किए।

शाहबाज नदीम

झारखंड के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने घरेलु क्रिकेट में एक ऐसा योगदान दिया है, जिससे वो किसी भी टीम में जगह बनाने का माद्दा रखते हैं। शाहबाज नदीम का प्रदर्शन पिछले दो रणजी सीजन से तो चौंकाने वाला रहा है।

नदीम ने पिछले दो रणजी सीजन में ही 107 विकेट अपने नाम किए हैं। नदीम घरेलु क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब जाकर उन्हें भारत ए की टीम में जगह मिली है लेकिन भारतीय टीम में कॉल का इंतजार है।

शाहबाज नदीम ने अपने 14 सालों के प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में अब तक 95 मैच खेले हैं जिसमें 360 विकेट हासिल किए।

अक्षर पटेल

गुजराज के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल में एक जबरदस्त प्रतिभा है। अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए सीमित ओवर की क्रिकेट खेल चुके हैं। इस दौरान भी पटेल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

अक्षर पटेल ने आईपीएल के साथ ही घरेलु क्रिकेट में भी शानदार योगदान दिया है।अक्षर पटेल ने भारत के लिए 38 वनडे और 11 टी-20 मैच खेले हैं। अक्षर पटेल ने इसके अलावा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

साथ ही अक्षर ने 23 मैचों में 48.45 की प्रभावशाली औसत से 1163 रन बनाए और साथ ही इस दौरान 79 विकेट अपने नाम किए। आंकड़े बताते हैं कि अक्षर में अच्छी ऑलराउंडर क्षमता है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भविष्य में इन 5 स्पिन गेंदबाजो पर भारत खेल सकता है बड़ा दाँव, घरेलू स्तर पर कर रहे शानदार प्रदर्शन appeared first on SportzWiki Hindi.