भारतीय क्रिकेट टीम पिछले लंबे समय से एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश में थी। भारतीय टीम के अलावा दूसरी कई टीमों के पास बेहतरीन ऑलराउंडर रहे, लेकिन भारत को इसकी हमेशा ही कमी खली। लेकिन पिछले दो साल से बडोदा के हार्दिक पंड्या ने भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर के रूप में जो जगह बनायी है उसके बाद खासा प्रभावित किया है।

हार्दिक पंड्या से पहले भारतीय टीम का हिस्सा रहने वाले पांच तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर
हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और वो बखूबी इस काम को पूरा कर रहे हैं। ऐसे में आज आपको हम भारतीय टीम के पिछले ऐसे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के बारे में बताते हैं, जिनको भारतीय टीम ने अजमाया।
जेपी यादव
साल 2002 में भारतीय टीम में रेलवे के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेपी यादव ने भारतीय टीम में ऑलराउंडर के रूप में जगह बनायी। जेपी यादव शुरूआती दौर में तो खास नहीं कर सके और बाहर हो गए, लेकिन साल 2005 में भारतीय टीम के कोच ग्रेग चैपल के काल में जेपी यादव को फिर से ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह दी। जेपी यादव को वैसे कुछ ज्यादा मौके नहीं मिल सके। और 12 वनडे मैच खेलने के बाद करियर खत्म हो गया।

जोगिंदर शर्मा
भारतीय क्रिकेट इतिहास में हरियाणा के ऑलराउंडर जोगिंदर शर्मा बहुत ही खास बन गए हैं। जोगिंदर शर्मा को साल 2007 में हुए विश्व टी-20 की खिताबी जीत के लिए हमेशा याद किया जाता है।
जोगिंदर शर्मा ने भारतीय टीम के लिए 2004 में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद कुछ सालों तक जोगिंदर शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे, लेकिन फिर जल्द ही खो से गए।

ऋषि धवन
भारतीय टीम ने हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर खिलाड़ी ऋषि धवन पर भी विश्वास जताया और उन्हें टीम में कुछ सालों पहले मौका दिया। ऋषि धवन को आईपीएल में किए शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम का हिस्सा जरूर बनाया था, लेकिन ऋषि धवन भारतीय टीम के लिए 3 मैच ही खेल सके, जिसमें उन्होंने 12 रन बनाने के साथ 1 विकेट ही हासिल कर सके। इसके बाद धवन ड्रॉप होने के बाद वापस नहीं लौट सके हैं।

स्टुअर्ट बिन्नी
भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता खिलाड़ी रहे रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी ने भी भारतीय टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की। स्टुअर्ट बिन्नी ने वैसे ऑलराउंडर के रूप में शुरूआत में छाप छोड़ी, लेकिन जल्द बिन्नी नाम के ऑलराउंडर का खात्मा हो गया। बिन्नी ने 2014 में डेब्यू करने के बाद भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले।

इरफान पठान
भारतीय क्रिकेट में लीजेंड कपिल देव के बाद किसी बड़े और ऐसे नामचीन ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनायी तो वो हैं इरफान पठान. इरफान पठान को भारतीय क्रिकेट के स्टार ऑलराउंडर के रूप में जगह मिल गई।
इरफान ने अपने गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी खास प्रभाव डाला। लेकिन 2003 में क्रिकेट में कदम रखने वाले इरफान पठान के 2012 मे चोट के कारण दुखद अंत हो गया।
इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले और शानदार हरफनमौला प्रदर्शन भी किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post हार्दिक पंड्या से पहले इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को बतौर आलराउंडर आजमा चुकी थी भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.