Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये मौजूदा समय के 5 सबसे खतरनाक ओपनर बल्लेबाज, टॉप पर दिग्गज भारतीय

टी20 के आने के बाद क्रिकेट का खेल लगातार बदल रहा है। इसका असर टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर भी काफी हुआ है। एक समय वनडे में 300 का स्कोर बनना बहुत बड़ी बात होती थी, तो आज बल्लेबाज ही दोहरा शतक बना देते हैं और कोई भी स्कोर अब सेफ नहीं रहा।

वनडे क्रिकेट के सभी दोहरे शतक सलामी बल्लेबाजों के बल्ले से निकले हैं। आज हम आपको वर्तमान समय के 5 सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजों के बारे बताने जा रहे हैं।

5. आरोन फिंच

आरोच फिंच ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को अच्छी शुरुआत देने की साडी जिम्मेदारी फिंच के कंधों पर आ गई है।

वार्नर के साथ मिलकर फिंच ने लगातार कंगारू टीम को शानदार शुरुआत दी थी। इसके साथ ही फिंच उन कुछ ऑस्ट्रेलियाइ बल्लेबाजों में शामिल हैं जो स्पिनरों के खिलाफ भी आसानी से रन बना सकते हैं।

4. जेसन रॉय

इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय टीम के वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए काफी हद तक जिम्मेदार हैं। वनडे क्रिकेट में रॉय 104.35 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। वह मैच की पहली ही गेंद से गेंदबाज़ पर टूट पड़ते हैं और कई मौकों पर शुरूआती 10-15 ओवरों में मैच पूरी तरह इंग्लैंड के पक्ष में झुका देते हैं।

3. फखर जमान

फखर जमान ने 18 पारियों में 1000 वनडे रन पूरे कर बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। अभी तक के करियर में उनका फॉर्म शानदार रहा है लेकिन उन्हें आपने आप को काफी साबित करना है। अपने एक साल के छोटे करियर में उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में शतक लगाकर उनके भारत से जीत छीन ली थी। वह वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान दोहरा शतक बनाने वाले एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी भी हैं।

2. मार्टिन गुप्टिल

 

कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पर लोगों का ध्यान काफी कम ही जाता है, लेकिन वह वनडे क्रिकेट के सबसे खतरनाक ओपनरों में शामिल हैं। वनडे मैचों में 3 बार 180 से जायद रन बनाने वाले बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ही है।

इसके साथ ही  वनडे क्रिकेट का दूसरा सबसे बड़ा व्यकितगत स्कोर भी उन्हीं के नाम दर्ज हैं। 2015 विश्कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गुप्टिल पर 2019 में उसी प्रदर्शन को दोहराने की जिम्मेदारी होगी।

1. रोहित शर्मा

अपने करियर की शुरुआती 6 सालों तक मध्यक्रम में खेलने वाले रोहित शर्मा को 2013 में कप्तान धोनी ने सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने का मौका दिया। उनके बाद रोहित अलग ही बल्लेबाज बनाकर उभरे।

वनडे क्रिकेट में अबतक लगे 8 दोहरे शतकों में 3 रोहित के बल्ले से ही निकले हैं। वन वनडे मैच में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले एक मात्र बल्लेबाज भी हैं।

पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम की जीत में रोहित का काफी योगदान रहा है और 2019 विश्वकप में भी टीम उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

The post ये मौजूदा समय के 5 सबसे खतरनाक ओपनर बल्लेबाज, टॉप पर दिग्गज भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.