Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन,रुपये 5 लाख की आर्थिक सहायता देगा खेल मंत्रालय

नई दिल्ली 
बुरे वक्त से गुजर रहे पूर्व तीरंदाज अशोक सोरेन की मदद के लिए खेल मंत्रालय आगे आया है। खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि मंत्रालय की ओर से अशोक सोरेन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दक्षिण एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक दिला चुके सोरेन आजीविका के लिए इस वक्त दिहाड़ी मजदूरी करने को मजबूर हैं। 

खेल मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा,‘वित्तीय सहायता खिलाड़ियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष से दी गई है। सोरेन फिलहाल जमशेदपुर में काफी कठिन हालात में गुजर बसर कर रहे हैं।’ 

पहले आईं खबरों के मुताबिक, 28 साल के सोरेन सरकार की ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। सोरेन ने 2008 दक्षिण एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे। मंत्रालय ने इससे पहले अर्जुन पुरस्कार प्राप्त तीरंदाज लिम्बा राम को भी बीमारी के इलाज के लिए वित्तीय सहायता दी थी। इस महीने में बीमार तीरंदाज गोहेला बोरो को भी पांच लाख रुपये की सहायता दी गई।