विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इनदिनों इंग्लैंड के दौरे पर है. भारतीय टीम वर्तमान में काउंटी टीम एसेक्स के खिलाफ तीन दिन का अभ्यास मैच खेल रही है.
इस मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की एक नन्ही प्रशंसक आरसीबी टीम की जर्सी पहनकर भारतीय कप्तान से मिलने पहुंची थी.
विराट से नहीं मिल पाई नन्ही प्रशंसक

आपकों बता दें, कि पांच साल की नन्ही प्रशंसक विराट कोहली की एक बहुत बड़ी फैन थी और वह विराट से मिलने के लिए करीब 1 घंटा इंतजार भी करती रही थी.
सुरक्षाकर्मीयों ने भी उस नन्ही प्रशंसक को विराट से मिलाने का दो बार प्रयास किया, लेकिन दुर्भाग्यवश मैच में व्यस्त रहने के कारण भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली उस नन्ही प्रशंसक से नहीं मिल पाये.
एसेक्स टीम को सपोर्ट करने वाली विराट की यह नन्ही प्रशंसक आरसीबी टीम की भी एक बहुत बड़ी फैन लग रही थी. अपने हीरों विराट से मिलने के लिए वह आरसीबी की ही जर्सी पहनकर पहुंची थी.
लेकिन बुमराह ने दी खुशी

विराट कोहली तो अपनी उस नन्ही प्रशंसक से ना मिल पाये, लेकिन भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जरुर उस नन्ही प्रशंसक को खुशी दी.
दरअसल, जसप्रीत बुमराह नन्ही प्रशंसक और उनके पिताजी से मिले और दोनों के साथ फोटो भी खिचवाई. जसप्रीत बुमराह से मिलने के बाद वह नन्ही प्रशंसक काफी खुश दिखाई दी. इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने उस नन्ही प्रशंसक को मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी भी पहना दी थी.
यहां देखे लड़की के पिता के ट्वीट
Divided loyalties from my Daughter. Essex is her team, Virat is her hero, hence the RCB top (although Essex shorts!) Can’t wait to see her face when she sees him Wednesday @imVkohli pic.twitter.com/w1hjPZx5cC
— Cricket tweets (@_stavros1) July 23, 2018
Daughter waited twice for over an hour to meet @imVkohli her hero and he just walked passed even when your security politely asked him to stop for her. Can’t fault your security persons who were fantastic with her. But she’ll never get a better chance to see her hero. Real shame pic.twitter.com/0UDBVpR0XH
— Cricket tweets (@_stavros1) July 25, 2018
Virat is her hero but this great man made time for her @Jaspritbumrah93 and as a big Mumbai Indians fan myself I couldn’t be prouder @mipaltan thank you BOOM BOOM BUMRAH pic.twitter.com/zLyqGVQNWx
— Cricket tweets (@_stavros1) July 25, 2018
Thank you kindly @Jaspritbumrah93 this cap will be forever cherished @mipaltan #ESSvIND #India #Mumbai pic.twitter.com/cy12u21bWZ
— Cricket tweets (@_stavros1) July 25, 2018
आप लड़की के पिता के ट्वीट से समझ सकते है, कि वह नन्ही प्रशंसक विराट कोहली की कितनी बड़ी फैन है और जब विराट से ना मिल पाई तो कैसे जसप्रीत बुमराह ने उस छोटी सी लड़की को खुशी के कुछ पल दिए.
The post विराट कोहली ने किया इस 5 साल की छोटी बच्ची को निराश, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने दिखाई दरियादिली appeared first on SportzWiki Hindi.