Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हार्दिक पांड्या से पहले इन 5 हरफनमौला खिलाड़ियों ने लड़ी है टीम में जगह की जंग

भारतीय क्रिकेट टीम में आज के दौर में कई खिलाड़ियों ने अच्छे ऑल राउंडर के रूप में इंट्री की है लेकिन उसमें सफल बहुत कम ही हुए है। टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या काफी समय बाद एक अच्छे ऑलराउंडर मिले है। इससे पहले सबसे अच्छे ऑल राउंडर कपिल देव थे जिन्होंने भारत को 1983 का विश्व कप अपनी कप्तानी में जिताया था। तो अभी पांड्या सबसे अच्छे हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक है।

आज हम बात करने वाले है उन पांच खिलाड़ियों की जिन्होंने हार्दिक पांड्या से पहले एक ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया में डेब्यू किया लेकिन असफल रहे। तो चलिए एक नजर घुमाते है…

 

 

1) अक्षर पटेल

धीमी गति से गेंदबाजी करने वाले गुजरात के ऑलराउंडर अक्षर पटेल, जिन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय टीम में जगह मिली थी। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 38 मैचों में महज 45 विकेट ही अब तक अपने नाम कर पाए है। साथ ही ये बल्लेबाजी में भी कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए है।

 

2) परवेज रसूल

परवेज रसूल आज जम्मू और कश्मीर के इकलौते खिलाड़ी है जिन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई और कुछ मैच भी खेले। इन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ भारतीय टीम में जगह बनाई लेकिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए  और अब इन्हें वापस जगह नहीं मिल पा रही। रसूल ने अपने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में जगह बनाई थी।

 

3) ऋषि धवन

हिमाचल प्रदेश के लड़के ने किंग्स इलेवन पंजाब और अन्य घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया जिसके चलते टीम इंडिया में एक ऑलराउंडर के रूप में जगह मिली। ये भी हार्दिक पांड्या की भांति एक तेज गेंदबाज ऑल राउंडर है लेकिन इनका प्रदर्शन भी कुछ खांस नहीं रहा . इन्होंने भारतीय टीम के लिए महज 3 ही अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले और अब इन्हें जगह नहीं मिल रही हैं।

 

4) इरफ़ान पठान

बड़ौदा के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान जरूर कुछ हद तक भारतीय टीम के एक अच्छे ऑल राउंडर रहे है लेकिन ज्यादा भी नहीं कह सकते। इन्होंने जितना क्रिकेट खेला शानदार खेला और जब किस्मत ने साथ छोड़ा तो न तो गेंद से कुछ कर पाए और न ही बल्ले से। इस कारण ये भी अच्छे ऑल राउंडर बनने में सफल नहीं हो पाए।

 

5) स्टुअर्ट बिन्नी

पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी के पुत्र स्टुअर्ट बिन्नी भी टीम इंडिया के एक ऑल राउंडर है लेकिन अब शायद इन्हें वापस भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पायेगी क्योंकि इनसे बेहतर खिलाड़ी टीम में जगह बना रहे है। बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी-20 मैच खेले हैं। लेकिन खुद को साबित नहीं कर पाने के कारण अब इन्हें नजरअंदाज किया जाता है और जिस वजह से यह अच्छे ऑलराउंडर नहीं बन पाए।

इस प्रकार हार्दिक पांड्या से पहले इन पांच बड़े खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में एक ऑल राउंडर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाई लेकिन खुद को साबित नहीं कर पाए इस कारण उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। पांड्या जिन्होंने अब टीम इंडिया के लिए तीनों ही प्रारूपों में जगह बना दी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे है।

The post हार्दिक पांड्या से पहले इन 5 हरफनमौला खिलाड़ियों ने लड़ी है टीम में जगह की जंग appeared first on SportzWiki Hindi.