Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले वनडे में श्रीलंका की करारी हार, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से दी मात

श्रीलंकादाम्बुला। तबरेज शम्सी और कगिसो रबादा के चार-चार विकेटों के बाद ज्यां पॉल ड्यूमिनी (नाबाद 53) के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को मेजबान श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

श्रीलंका ने यहां रांगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 34.3 ओवर में 193 रन पर आलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने 31 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

ड्यूमिनी ने 32 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए। ड्यूमिनी का यह 26वां अर्धशतक है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 57 गेंदों पर 10 चौकों की बदौलत 47 और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 59 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन का योगदान दिया।

श्रीलंका के लिए अकिला धनंजय ने 50 रन पर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। सुरंगा लकमल और लक्षण संदाकन को एक-एक विकेट मिले। इससे पहले, बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाने के कारण 193 रन ही बना सकी।

मेजबान टीम के लिए कुसल परेरा ने 72 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की सहायता से सर्वाधिक 81 रन बनाए। थिसारा परेरा ने 30 गेंदों पर आठ चौके लगाए और 49 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सके।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से शम्सी ने 33 रन पर चार विकेट और रबादा ने 41 रन पर चार विकेट चटकाए। लुंगी एनगिदी को एक विकेट मिला। शम्सी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।

The post पहले वनडे में श्रीलंका की करारी हार, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.