Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों की 5 जोड़ियाँ, जिनकी दोस्ती की दी जाती है मिसाल

क्रिकेटर एक देश के कई कोनो से निकलकर आते हैं, लेकिन जब टीम में एक साथ खेलने लगते हैं तो थोड़े ही समय में उनके बीच खास दोस्ती बन जाती है जो खास चर्चित जोड़ियों के रूप में बदल जाती है। इसी तरह से भारतीय क्रिकेटरों में कई ऐसी जोड़िया रही हैं। जिन्होंने अपनी मस्ती से समां बांध दिया।

भारतीय टीम की पांच सुपरहिट जोड़ियां

इसी तरह से मौजूदा भारतीय टीम में भी खिलाड़ियों की ऐसी ही कुछ जोड़ियां हैं जब वो आपस में मिल जाते हैं तो मस्ती की सारी हदें ही पार कर लेते हैं। ऐसे में आपको आज हम भारतीय मौजूदा टीम की कुछ जोड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं तो सुपरहीट जोड़ियां हैं।

धोनी-रैना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और भारतीय सीमित ओवर की टीम के धाकड़ बल्लेबाज सुरेश रैना के बीच दोस्ती बहुत ही चर्चित रहती है। सुरेश रैना और एमएस धोनी के बीच आपस में जबरदस्त ट्यूनिंग है। दोनों ही खिलाड़ियों को अक्सर ही मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

विराट-धवन

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। दोनों ही खिलाड़ियों लंबे समय से एक साथ खेलते हैं। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती बहुत ही गहरी हो गई है। धवन-विराट की जोड़ी मैदान के अंदर या मैदान के बाहर मस्ती करने में भी नंबर वन जोड़ी के रूप में जानी जाती है।

बुमराह-भुवी

भारतीय सीमित ओवर की टीम की बेहतरीन स्पिन जोड़ी युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी जुगलबंदी से विरोधी टीम के अरमानों पर पानी फेरने का का तो किया ही है साथ ही ये एक ऐसी दोस्ताना जोड़ी है जो बहुत ही मस्ती करने के लिए लोकप्रित है। जब भी चहल-कुलदीप आपस में मिलते हैं तो मस्ती की पाठशाला जमा देते हैं।

रोहित-हार्दिक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या जबरदस्त खिलाड़ी हैं। साथ ही रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों ही मस्तमौला खिलाड़ी हैं। जब कभी भी हार्दिक पंड्या और रोहित शर्मा आपस में मिल जाते हैं तो इनकी जोड़ी मस्ती में भी नंबर वन है। ये जोड़ी अक्सर ही मस्ती करते नजर आती है।

कुलदीप-चहल

भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा गेंदबाजी जोड़ी जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार इस समय की सबसे खतरनाक डेथ ओवर्स स्पेशवलिस्ट जोड़ी है। डेथ ओवर्स में विरोधी टीम के नाक में दम करने वाले बुमराह और भुवी की आपस में बड़ी अच्छी बनती है। भुवी और बुमराह आपस में मिलते हैं तो मस्ती करने में बहुत ही आगे रहते हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ये है मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों की 5 जोड़ियाँ, जिनकी दोस्ती की दी जाती है मिसाल appeared first on SportzWiki Hindi.