Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन 5 तथ्यों से जानें कैसा रहा एसेक्स के साथ भारत के लिए अभ्यास मैच

एसेक्स और भारत के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच में दोनों ही टीमों का मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। हालाँकि इस मैच में कोई भी बल्लेबाज शतक तक नहीं पहुँच पाया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहली बल्लेबाजी करते हुए 395 रन बनाये थे जिसमें दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली तो धवन ने निराश किया और बिना कोई रन बनाये बनाये आउट हुए। इनके अलावा ये दूसरी पारी में भी जीरो पर आउट हुए, जिससे टीम इंडिया की चिंता बढ़ गयी है।

आज हम बात करते है इस अभ्यास मैच के बारे में कि भारत के लिए कितना अच्छा रहा और कितना खराब। साथ ही कई पॉइंट शायद ये भी क्लियर हो गए है कि पहले मैच में किन खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। तो आइये एक नजर डालते हैं इस तरफ…

1) ऋषभ पंत की अच्छी शुरुआत

पहले आईपीएल और इसके बाद भारत ए टीम में शानदार प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैचों में 18 सदस्यीय खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। इन्होंने पिछले कुछ समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। एकमात्र अभ्यास मैच में पंत ने 26 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली जिसमें इन्होंने 6 बाउंड्री लगाई। इस तरह इस अभ्यास मैच में इन्होंने अपनी चमक जरूर बिखेरी है।

2) धवन-पुजारा का फ्लॉप होना

जैसा कि आपको पता ही है कि इस बार रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज के पहले तीन मैचों से नजरअंदाज किया गया है। लेकिन साथ ही एक और बुरी खबर यह भी है उनके साथी शिखर धवन भी दोनों पारियों में फ्लॉप रहे और सिर्फ चार गेंदों का सामना करते हुए कोई रन नहीं बना पाए। इनके अलावा पुजारा का फ्लॉप शो तो काफी समय से जारी है।

3) राहुल और कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी

आईपीएल के 11वें सीजन में लोकेश राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया और उसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों के खेल में भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। साथ ही एकमात्र अभ्यास टेस्ट मैच में भी अर्द्धशतक बनाया। साथ ही दिनेश कार्तिक जो इस मैच के सर्वोच स्कोरर रहे और यह टीम इंडिया के लिए सबसे अच्छी बात है कि विकेटकीपर रन बना रहा है।

4) स्पिनरों को नहीं मिली ज्यादा गेंदबाजी

न जानें इस बार कप्तान विराट कोहली की क्या योजना थी इस अभ्यास मैच में स्पिन गेंदबाजों को बिलकुल नजरअंदाज ही किया है। जी हाँ, अश्विन, जडेजा और कुलदीप यादव जिन्हें तीनों को महज 11 ही ओवर फेंकने को मिले। यह निर्णय सबसे अलग देखने को मिला है।

5) इशांत शर्मा और उमेश यादव ने किया प्रभावित

भारत ने इस मैच में पहली पारी में 395 रन बनाये थे जिसके जवाब में एसेक्स की टीम ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 359 बनाकर घोषणा कर दी। भारतीय गेंदबाजों में इशांत शर्मा और उमेश यादव ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट निकाले। हालाँकि हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी ने निराश किया। इस तरह टीम इंडिया को एस मैच से काफी कुछ सीखने को मिला है।

The post इन 5 तथ्यों से जानें कैसा रहा एसेक्स के साथ भारत के लिए अभ्यास मैच appeared first on SportzWiki Hindi.