Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो 5 कारण जिसकी वजह से हमे करना चाहिए महेंद्र सिंह धोनी से नफरत

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। धोनी की कप्तानी में टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 क्रिकेट विश्वकप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। इसके साथ ही उनकी कप्तानी में टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 तक भी पहुँचने में सफल रही थी।

धोनी के जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है, लेकिन उनकी कुछ ऐसी बातें हैं जिसके कारण लोगों को धोनी से नफरत होनी चाहिए

1. भाई से बैर

महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई का नाम नरेंद्र सिंह धोनी है। कुछ साल पहले रांची में होने वाले मैच से पहले वह लाइन में खड़े होकर टिकट खरीदते देखे गए थे। जिसके बाद धोनी और उनके भाई के बीच विवाद के कयास लगाए जाने लगे थे। उनके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज पर आई फिल्म ‘एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके भाई को दिखाया ही नहीं गया। इसके बाद यह साफ हो गया कि इतना बड़ा खिलाड़ी होने के बाद भी धोनी अपने भाई से अच्छे रिश्ते नहीं रख पाए।

2. दादा को टीम से बाहर करना

अपनी जिंदगी में किसी का एहसान होता है तो आप मरते दम तक उसे नहीं भूलते। धोनी की फिल्म में दिखाया भी गया था कि चयनकर्ता टीम में दिनेश कार्तिक को लेना चाहते थे, लेकिन सौरव गांगुली ने उनसे ऊपर महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जगह देने के बात की।

इसके बाद धोनी अपने करियर के शुरूआती 4 मैच में पूरी तरफ फ्लॉप रहे, लेकिन फिर भी गांगुली ने उन्हें टीम से बाहर नहीं किया। इसके बाद 2007 में जब धोनी को भारतीय वनडे टीम की कमान मिली उसके दो सीरीज बाद ही उन्होंने गांगुली को टीम से बाहर कर दिया।

3. टीम के खिलाड़ियों से सम्पर्क नहीं रखना

वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2012 में अंतररष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने धोनी को इस बारे में बताया। इसपर लक्ष्मण ने कहा था कि

“मेरे पास सुबह से साथियों के फ़ोन आ रहे हैं और सभी मेरे फ़ैसले से हैरान हैं। जहां तक धोनी की बात है,तो मैं उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सब जानते हैं ये काम कितना मुश्किल है।”

धोनी खुद भी ये बात मान चुके हैं कि उनसे संपर्क कर पाना मुश्किल है। जब आप टीम के लीडर होते हैं, तो आपके खिलाड़ियों को कभी भी आपकी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए आपको उनके लिए हमेशा उपलब्ध होना चाहिए।

4. अपनी आईपीएल टीम के खिलाड़ियों से ज्यादा लगाव

आईपीएल की पहली नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने ख़रीदा था। उसके बाद से धोनी का चेन्नई प्रेम जग जाहिर है। आईपीएल में सीएसके के लिए कुछ बेहतर प्रदर्शन के बाद ही धोनी उन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल कर लेते थे।

सुदीप त्यागी, मनप्रीत गोनी, पवन नेगी और मोहित शर्मा को एक सीजन के बेहतर प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में जगह मिल गई. वहीं अंबाती रायुडू को इंडिया के लिए 2013 में खेलने का मौका मिला।

5. आईपीएल फिक्सिंग पर खुलकर कभी नहीं बोले धोनी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रिंसिपल गुरुनाथ मय्यपन पर फिक्सिंग के आरोप और उन्हें बैन भी कर दिया गया। वहीं सीएसके पर भी 2 साल का बैन लगा।

इसके बाद भी सीएसके टीम के कप्तान धोनी ने कभी इसपर खुलकर बात नहीं की। खबर तो यह भी आयी थी कि धोनी ने मय्यपन को सीएसके का हिस्सा मानने से भी मना कर दिया था, जबकि वह हर मैच में टीम डगआउट में ही दिखते थे।

The post ये है वो 5 कारण जिसकी वजह से हमे करना चाहिए महेंद्र सिंह धोनी से नफरत appeared first on SportzWiki Hindi.