भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. इस टीम को कई क्रिकेट पंडित आगामी विश्वकप का दावेदार भी बता रहे हैं. भारतीय टीम अभी इंग्लैंड दौरे पर है जहां टी -20 सीरीज जीतने के बाद आज यानी मंगलवार को वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. आज हम इस आर्टिकल में उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत के खिलाफ एक पारी में सर्वाधिक रन बनाए हैं.
देखें पूरी लिस्ट
एंड्रयू स्ट्रॉस

वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ चौथी बार है जब कोई मैच टाई हुआ था. यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा था. भारतीय प्रशंसकों के लिए सचिन तेंदुलकर की पारी भारतीय टीम की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण रही. इस मैच में सचिन ने 115 गेंदों में 120 रन बनाए थे लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड के कप्तान रहे एंड्रयू स्ट्रॉस ने टीम का नेतृत्व करते हुए अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर जड़ते हुए 158 रन ठोंक डाले थे. यह मैच हमेशा एक यादगार मैचों में से एक कहलायेगा.
तिलकरत्ने दिलशान

साल 2009 में श्रीलंकाई टीम ने भारत का दौरा किया था. 15 दिसंबर 2009 को सीरीज का पहला वनडे राजकोट में खेला गया जिसमें मेजबान टीम ने धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग की 146 रन की बेहतरीन पारी की बदौलत 7 विकेट पर 414 रन बनाए. लेकिन इतना रन बनाने के बावजूद भी भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा था. इस मैच में लंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने 124 गेंदों पर 20 चौके और 3 छक्कों की मदद से 160 रन बनाए. उन्होंने थरंगा के साथ 188 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. जो उनका भारत के खिलाफ आज भी सर्वाधिक है. साल 2012 में एक मैच में दिलशान ने भारत के खिलाफ 160 रनों की पारी खेली थी.
उपुल थरंगा

लंकाई बल्लेबाजों ने मौका मिलने पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. सबसे ज्यादा भारत के खिलाफ ही लंकाई बल्लेबाजों का बल्ला चल रहा. चाहे हम दिलशान को उठा कर देख ले यह थरंगा को. थरंगा ने भी भारत के खिलाफ ही अपने वनडे करियर का सर्वाधिक टोटल बनाया है. थरंगा ने भारत के खिलाफ 174 रन बनाया था जो उनका सर्वाधिक है.
सनथ जयसूर्या

अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर जयसूर्या को भारतीय गेंदबाज कितने पसंद थे, इसका अंदाजा इस बात से ही लग जाता है कि उन्होंने अपने टेस्ट (340) और वनडे (189) करियर का सर्वोच्च स्कोर भारत के खिलाफ ही बनाए हैं. कोका कोला चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जयसूर्या ने 189 रनों की शानदार पारी खेली थी. श्रीलंका ने इस मुकाबले में भारत को सिर्फ 54 रन पर ऑल आउट कर दिया और मुकाबला 245 रनों से जीतते हुए खिताब पर भी कब्जा जमा लिया था. भारत का यह स्कोर वनडे में अब तक का सबसे न्यूनतम स्कोर है.
सईद अनवर

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की जब भी बात होती है, तो जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक जैसे महान खिलाड़ियों के साथ-साथ जिस पाकिस्तानी खिलाड़ी का जिक्र आता है, वह हैं ओपनर सईद अनवर. अनवर ने मई 1997 में चेन्नई में भारत के खिलाफ खेली गई इस पारी में 146 गेंदों का सामना किया था और 194 रन (22 चौके, 5 छक्के) बनाए थे. एक समय लग रहा था कि वह वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगा देंगे, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने उन्हें गांगुली के हाथों कैच करा दिया था. 13 साल तक वनडे का भी एक पारी का सर्वोच्च स्कोर रहा था.
The post ये है टॉप 5 बल्लेबाज जिन्होंने भारत के खिलाफ एक वनडे मैच में बनाये सर्वाधिक रन appeared first on SportzWiki Hindi.