आज हम आपकों अपने इस खास लेख में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के चलते मैच के दौरान मैदान पर घटी पांच ऐसी घटनाओं के बारे में बताएंगे, जिसे सभी क्रिकेट प्रेमी बहुत ज्यादा हैरान हुए.
भारत-श्रीलंका 1996 कोलकाता

भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 1996 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा था. इस मैच में भारतीय टीम को 252 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन इस लक्ष्य के जवाब में भारतीय टीम ने अपने 8 विकेट मात्र 120 रन पर खो दिए थे.
भारत को हरता देख प्रशंसक नाराज हो गये और उन्होंने स्टेडियम में बोतले फेंकना शुरू कर दी और स्टेडियम में कई जगह पर आगजनी भी की थी.
पाकिस्तान और इंग्लैंड 2001 लीड्स

आपकों बता दें, कि साल 2001 में लीड्स के मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच त्रिकोणीय सीरीज का एक मैच खेला जा रहा था. इस मैच में इंग्लैंड की टीम हार की तरफ जाती दिख रही थी. तभी मैदान के अंदर इंग्लैंड के प्रशंसकों का एक बड़ा झुंड घुस आया.
इस झुंड को ग्राउंड स्टाफ ने रोकने की कोशिश की, लेकिन इस झुंड ग्राउंड स्टाफ के साथ भी मारपीट की, खिलाड़ी भी इस झुंड को देख जैसे-तैसे ड्रेसिंग रूम में वापस गये. इसके बाद इंग्लैंड के कप्तान रहे एलेक स्टीवर्ट ने पाकिस्तान की टीम को मैच जीता हुआ दिया.
भारत और वेस्टइंडीज कोलकाता

1967 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच कोलकता के ईडन गार्डन पर ही खेला जा रहा था. इस मैच में कुल 80000 लोग मैच देखने पहुंच गये थे.
दरअसल, ग्राउंड स्टाफ ने ब्लैक में डुप्लीकेट टिकट बेच दिए थे. जब लोगो को स्टेडियम पर बैठने की जगह नहीं मिली, तो लोग मैदान पर आ गये. इस कारण इस मैच को रद्द करना पड़ा था.
पाकिस्तान-इंग्लैंड 1969 कराची

दर्शकों द्वारा दंगे की सबसे बड़ी घटना 1969 में इंग्लैंड और पाकिस्तान सीरीज में हुई थी. राजनीतिक उथल-पुथल के कारण छात्रों ने पाकिस्तान और इंग्लैंड का तीसरा टेस्ट मैच कराची के मैदान पर नहीं होने दिया था.
कराची में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में छात्रों का एक झुंड मैदान पर आया था और पिच को खराब कर दिया था. वही स्टेडियम के कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी थी. इस आतच में दुसरे दिन के अंत तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट पर 412 रन बना लिए थे.
पिएसएल में मैदान पर आया हेलीकॉप्टर

आपकों बता दें, कि पाकिस्तान सुपर लीग 2018 के क्वालीफायर मैच में भी उस समय मैदान पर बहुत अजीब नजारा देखने को मिला जब मैदान के अंदर हेलीकॉप्टर घुस आया था.
दरअसल, हेलीकॉप्टर को गल गिले मैदान को सुखा करने के लिए लाया गया था. यह मैच पेशावर जुल्मी और कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा था और इस मैच को पेशावर की टीम ने जीत लिया था.
The post 5 ऐसे मौके जब चलते मैच के दौरान देखने को मिली ऐसी अजीबोगरीब चीजे कि रोकना पड़ा मैच appeared first on SportzWiki Hindi.