Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से कम नहीं है भारत की ये 5 जगह

इंटरनेट डेस्क। आपने इन दिनों सोशल मीडिया साइट्स पर अपने कई रिश्तेदारों और दोस्तों की गोवा और बाली जैसी जगहों पर डेस्टिनेशन वेडिंग के तस्वीरों को देखा होगा। बॉलीवुड से शुरू हुआ ये ट्रेंड आजकल आम लोगों के जीवन में भी पहुँच गया है। विदेशों में डेस्टिनेशन वेडिंग की कई ऐसी शानदार जगहें है लेकिन ये आपके लिए बहुत खर्चीली साबित हो सकते है। हालाँकि भारत में कई ऐसी जगहें है जो कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अच्छी साबित हो सकती है और आपके जीवन के इस खूबसूरत दिन को और भी यादगार बना सकती है। आज हम आपको भारत की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है -

मांडू - मांडू मध्यप्रदेश का एक शहर है जो कि मालवा राज्य के अंतिम सुल्तान बाज़ बहादुर और उनकी सुंदर पत्नी रूपमती की प्रेम कहानी से संबंधित है। सतपुड़ा की पहाड़ियों के बीच स्थित यह जगह अपने पुराने रोमांटिक आकर्षण से आपके मेहमानों को लुभा सकती है। अपने प्रियजनों की उपस्थिति में रोमांस के भरी हुई इस जगह पर शादी करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

अलीबाग - यह जगह बैंक्वेट्स और डाइनिंग हॉल किराए पर लेने या पैलेसियल होटल किराए पर लेने का एक शानदार विकल्प है। यह जगह मुंबई से केवल 2 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहाँ पर आप अपनी बीच वेडिंग का सपना पूरा कर सकते है। चूँकि यहां बंगलों को किराए पर लेना आसान है इसलिए शादी की तैयारी करना यहाँ पर काफी आसान होता है।

माउंट आबू - राजस्थान की रेगिस्तानी भूमि पर ठंडे स्थान के रूप में प्रसिद्ध माउंट आबू शुरू से ही एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रहा है। अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी पहाड़ी में एक यह जगह आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए अच्छी साबित हो सकती है। झीलों, झरने, और हरे जंगलों वाला माउंट आबू आपके शादी के आने वाले मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए एक अच्छी जगह होगा।

लवासा - अगर आप पहाड़ियों के बीच शादी करने की योजना बना रहे है तो इसके लिये लवासा बहुत अच्छी जगह हो सकती है। यह मुंबई और पुणे के लोगों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पॉपुलर जगह है। इस जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग करने के लिए अक्टूबर से लेकर मई का समय सबसे अच्छा है।

बनारस - भारत के सबसे पवित्र शहरों में से एक बनारस में गंगा नदी के किनारे अपने जीवन की नई शुरुआत करना कई जोड़ों को आकर्षित करता है। मशहूर काशी मंदिर, रामनगर किला, असी घाट, धमेक स्तूप जैसी जगहों के साथ उत्तर भारतीयों के लिए बनारस डेस्टिनेशन वेडिंग का सबसे अच्छा स्थान है।



Herald