Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इमरान खान की पत्नी रेहम खान का दावा पूर्व कप्तान के 5 बच्चो में कुछ भारतीय

ब्रिटिश-पाकिस्तानी जर्नलिस्ट और इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की बुक गुरुवार को रिलीज़ हुई. जिसमें उन्होंने इमरान से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें लिखी हैं. पाकिस्तान में कुछ ही दिनों में आम चुनाव होने हैं. ऐसे में ये बुक इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ की मुश्किलें बढ़ा सकती है.रेहम ने अपनी बुक में दावा किया है कि इमरान के पांच बच्चे हैं, जिसमें से कुछ भारतीय भी हैं.

ये लिखा रेहम खान ने 

रेहम की लिखी बुक के मुताबिक

”शादी के कुछ समय बाद हमने जैसे ही ट्रायन का जिक्र किया, इमरान ने कहा कि क्या तुम जानती हो कि सिर्फ वही एक हमारे पास नही है. बल्कि वे पांच हैं. तब मैंने पूछा पांच मतबल ? उन्होंने हंसते हुए कहा बच्चे.”

इसके साथ ही आगे उन्होंने लिखा

”तब मैंने आश्चर्य से पूछा क्या तुम्हारी पांच अवैध संतान हैं ? उन्होंने कहा हां, तब मैंने पूछा कि क्या सभी गोरे हैं. उन्होंने कहा नहीं कुछ भारतीय भी हैं. उनमें सबसे बड़े की उम्र 34 साल है. मैंने कहा ये कैसे हो सकता है इमरान. जब मैंने पूछा उनकी माँ ने आवाज क्यों नही उठाई. इस पर उनका कहना था कि वह खुश थीं कि वह प्रेगनेंट हो गयी. वह सभी शादी शुदा थीं और अपनी शादी को बर्बाद नही करना चाहती थीं.”

रेहम ने कहा

“जब मैंने उनसे पूछा कि क्या कोई इस बारे में जानता है? तो उसने कहा कि सिर्फ जेमिमा (पहली पत्नी) जानती है. मैंने ही उसे बताया है.”

इसके साथ ही रेहम ने ये दावा किया कि 2015 में शादी से पहले इमरान ने उनका यौन उत्पीड़न किया था. साथ ही कहा कि इमरान समलैंगिक हैं.

उन्होंने एक आदमी के साथ उनके रिश्ते होने के भी दावे किए हैं. रेहम की ये बुक अभी एक ऑनलाइन माध्यम पर मौजूद है. वह इसे जल्द ही लन्दन में लॉन्च कर सकती हैं.

The post इमरान खान की पत्नी रेहम खान का दावा पूर्व कप्तान के 5 बच्चो में कुछ भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.