Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक क्लिक में पढ़ें देश, विदेश, सिनेमा और खेल जगत सहित 5 बड़ी खबरें

पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई, गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत

पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई, गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत

श्रीनगर।भारत में स्‍वर्ग माना जाने वाला कश्‍मीर एक बार फिर सुलगने लगा हैं। पिछले काफी समय से कश्‍मीर के हालात काफी बदतर होते जा रहें हैं। हालहीं में आई जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर में स्थित कुलगाम जिले में एक बार फिर विरोध के रूप में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भारतीय सेना ने सख्‍त रूख अपना लिया हैं। सूत्रों के अनुसार पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों और सेना के बीच झड़प ने उग्र रूप धारण कर लिया जिसके चलते सेना को जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करनी पडी। इस फायरिंग में जम्‍मू के 3 नागरिकों की मौत हो गयी जिनमें एक लड़की भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में दो लोग घायल भी हुए हैं। जम्‍मू-कश्‍मीर में हुई इस झड़प की जानकारी यहां की पुलिस ने दी हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर के एक आला पुलिस अधिकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर में स्थित कुलगाम के हावूड़ा मिशीपुरा इलाके में कल दोपहर बाद सेना का गश्‍ती दल गुजर रहा था, जिन पर उपद्रवियों के एक दल ने पथराव शुरू कर दिया। सेना पर अचानक हुए इस हमले से जवानों ने मोर्चा संभालकर इन्‍हें तितर-बितर करने की कोशिश की जिसमें तकरिबन पांच लोग घायल हो गयें। सेना की जवाबी कार्रवाई में घायन इन लोगो को पास ही के एक अस्‍पताल में दाखिल करवाया गया जहां तीन लोगो ने दम तोड दिया।

पुलिस के आला अधिकारी के अनुसार झडप में तीन लोगो की मौत होने के साथ-साथ दोनो घायलों की हालत स्थिर बनी हुई हैं। सेना की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। वहीं सेना के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस पत्थरबाजी में सेना के कुछ जवान भी गंभीर घायल हुये हैं। सेना के प्रवक्‍ता ने उग्रवादियों द्वारा किये गये इस निर्मम हमले की जानकारी विस्‍तारित रूप से दी हैं। कश्मीर में घटित हुई इस वारदात के बाद वहां के ज्‍यादातर इलाकों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। सेना पर हुए इस हमले की खबर लगने पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन एन वोहरा ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई हैं।

दक्षिणी जापान: मूसलाधार बारिश का कहर जारी हुई 76 लोगों की मौत

दक्षिणी जापान: मूसलाधार बारिश का कहर जारी हुई 76 लोगों की मौत

इंटरनेट डेस्क।जापान के दक्षिणी इलाकों में तीन दिन से लगातार मूसलाधार बारिश कहर जारी है। साथ ही बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्बीप के लिये नई आपदा चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सरकार की तरफ से पीड़ितो को हर सभव मदद की जा रही है। साथ ही खबरों के मुताबिक बताया 48 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 28 अन्य के मारे जाने की आशंका है। साथ ही सरकार की और से मदद के प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री शिजो आबे ने कहा, बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और विस्थापन का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है। उन्होंने कहा, अब भी कई ऐसे लोग हैं जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी बाकी है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 92 लोगों के घरों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है साथ ही कहा जा रहा है इस कारण 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबरें मिली हैं साथ ही खबर आ रही है जापान के दक्षिणी इलाकों में बाढ़ के कारण कई लोगों की कार बह गई आदि। साथ ही सरकार की और से राहत मिशन में 40 के करीब हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। पश्चिम जापान में बारिश से हालात सबसे अधिक खराब हैं। कुछ गांव पूरी तरह डूब गए है, जहां मदद पहुंचने तक कुछ लोगों ने अपने घर की छतों पर पनाह ली।

साथ ही कहा जाता है सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि, हम बचाए गए लोगों की देखरेख कर रहे हैं और जीवन के बुनियादी ढांचों पानी और गैस को बहाल करने के भी प्रयास जारी हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि हम लोगों को बचाने के लिए काफी प्रयास का रहें है। साथ ही सरकार की और से राहत देने के किये आपदा प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है। साथ ही हालात देखकर दो नए क्षेत्रों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया। वहीं कई क्षेत्रों से अलर्ट हटाया भी गया जहां बारिश थोड़ी हल्की हुई है।

FIFA 2018: मेजबान रूस का क्रोएशिया ने तोड़ा सपना इस तरह दी मात

FIFA 2018: मेजबान रूस का क्रोएशिया ने तोड़ा सपना इस तरह दी मात

फीफा डेस्क।रूस में चल रहें फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट का अब अंतिम दौर चल रहा है और एक से बड़ी एक दिग्गज टीमों को अबकी बार कड़ी टक्कर मिली है। क्रोएशिया की टीम ने कल इतिहास रचते हुए पेनल्टी शूट आउट में रूस पर शनिवार को 4-3 की जीत के साथ ही क्रोएशिया की टीम ने 20 साल बाद फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले 1990 में अर्जेंटीना ने युगोस्लाविया और इटली के खिलाफ दो नॉकआउट मुकाबले जीत थे। इस विश्व कप में क्रोएशिया ने रूस और डेनमार्क को मात दी। साथ ही टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है क्रोएशियाई टीम लगातार दो नॉकआउट मैच पेनल्टी शूटआउट में जीतने वाली दूसरी टीम बन गई है।

रिपोर्ट के अनुसार इस हार के साथ ही मेजबान रूस का इस बार विश्व कप जीत का सपना टूट गया। अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर ही रूस की उम्मीदों पर क्रोएशिया ने पानी फेर दिया। साथ ही इस मैच में रूस की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करते हुए डेनिस चेरीशेव ने मैच के 31वें मिनट में गोल दागकर मेजबान टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 39वें मिनट में क्रमरिच के गोल की बदौलत क्रोएशिया ने स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। साथ ही फिर मुकाबला इतना रोचक हुआ की इसके बाद निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका।

अब इस जीत के साथ क्रोएशिया का अब अन्तिम चार में बुधवार को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। बताया जा रहा है कि क्रोएशिया और रूस के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला निर्धारित 90 मिनट में दोनों टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद शूट आउट की सहायता ली गई। शूट आउट क्रोएशियाई टीम ने शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रही।

सोशल मीडिया पर आग लगा रहा हैं अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्‍म का ये गाना

सोशल मीडिया पर आग लगा रहा हैं अक्षय कुमार और मौनी रॉय की फिल्‍म का ये गाना

बॉलीवुड डेस्क।फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अपनी एक्टिंग के बूते सफलता की इबारत लिखने वाले एक्‍टर अक्षय कुमार की आने वाली फिल्‍म ;;गोल्ड का पहला गाना रिलीज हो गया हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड का यह गाना रिलीज होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। दरअसल फिल्‍म ;;गोल्ड का पहला गाना ;;बांधी नैनो की डोर को इन दिनो काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी हैं। गौरतलब हैं की फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी आने वाली फिल्‍म ;;गोल्ड को लेकर काफी व्‍यस्‍त चल रहें हैं। सूत्रों के अनुसार ये फिल्‍म पूरी तरह देशभक्ति पर आधारित फिल्‍म हैं।

फिल्‍म ;;गोल्ड में अक्षय कुमार के अपॉजिट टीवी इंडस्‍ट्री की मशहूर एक्‍ट्रेस मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। मौनी रॉय इस फिल्‍म में अक्षय कुमार की पत्‍नी का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड में मौनी रॉय का किरदार एक बंगानी महिला का होगा। अक्षय कुमार और मौनी रॉय की इस फिल्‍म का यह पहला गाना हैं और इस गाने में इन दोना की केमिस्‍ट्री दर्शको को काफी पसंद आ रही हैं। ;;बांधी नैनो की डोर को अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर पर पर भी शेयर किया है।

टविटर पर शेयर करते समय अक्षय कुमार ने ये गाना खुद के पसंदीदा गानों में से एक बताया हैं। बॉलीवुड गलियारें से आई खबरों के अनुसार फिल्‍म ;;गोल्ड हॉकी में स्वतंत्र भारत के पहले गोल्‍ड जीतने पर आधारित हैं। इस फिल्‍म में अक्षय कुमार तपन दास के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये तपन दास के संघर्ष की दास्‍तां को बयां करने वाली फिल्‍म हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड का निर्देशन रीमा कागती ने किया है। अक्षय कुमार ने इस फिल्‍म को बेहद सोच-समझकर चुनाव किया हैं क्‍योंकि काफी समय से खिलाडी कुमार ऐसी फिल्‍म का हिस्‍सा बन रहें हैं जो समाज को एक अच्‍छा संदेश दे रही हों। अक्षय कुमार की ऐसी फिल्‍मों में पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा का नाम सबसे उपर आता हैं। फिल्‍म ;;गोल्ड को 15 अगस्त के दिन रिलीज किया जायेगा।

अगले पांच साल के लिए फिर सीएमडी बने मुकेश अंबानी, वेतन और भत्ते जानकर हो जाएंगे हैरान

अगले पांच साल के लिए फिर सीएमडी बने मुकेश अंबानी, वेतन और भत्ते जानकर हो जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क।बताया जा रहा है की अब जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अब जल्द ही भारत में 5G सर्विस लाने की तैयारी कर रहें है। साथ ही बताया जाता है कि जब से जियो ने टेलिकॉम बाजार में दस्तक दी है तब से अन्य कंपनीयों पर हमेशा भारी पड़ी है। जियो ने बाजार में आते ही अनेक रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की रिलायंस जियो ने अपनी कमाई के मामले में लगातार बाकी कंपनियों को पछाड़ते हुए दूसरा नम्बर हासिल कर लिया है। साथ ही अब खबर आ रही रही है की देश की दूसरी बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरधारकों ने मुकेश अंबानी को अगले पांच वर्ष के लिए फिर से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब आने वाले 5 साल तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरधारकों ने फैसला करते हुए सीएमडी पद के लिए मुकेश अंबानी को नियुक्त करने की मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी को कंपनी में इस पद की कमान पहली बार जुलाई 2002 में उनके पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मिली थी लेकिन मुकेश अंबानी वर्ष 1977 से कंपनी के निदेशक मंडल है। कहा जा रहा है की फैसला रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 41वीं वार्षिक आम बैठक में हुआ।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसके 616.45 करोड़ शेयरधारकों में से 50818 करोड़ शेयरधारकों ने अंबानी को पुन: अध्यक्ष बनाने के पक्ष में मतदान किया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव के अनुसार अंबानी को वार्षिक 4.17 करोड़ वेतन मिलेगा और 59 लाख रुपए पूर्वनिर्धारित व्यय और भत्ते मिलेगा।

साथ ही बताया गया है की पत्नी एवं सेवादारों के साथ कारोबारी यात्राओं का पूरा व्यय और कंपनी के कामकाज के लिए कारों का उपयोग, आवास पर संचार से संबंधित सभी व्यय रिलायंस करेगी। अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा पर होने वाला व्यय भी कंपनी ही भरेगी।



Herald