Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये है वो 5 क्रिकेट अम्पायर जो अपने टीम को जीताने के लिए वनडे क्रिकेट में बल्ला लेकर मैदान पर उतरे

क्रिकेट के खेले में अंपायर की एक बहुत अहम भूमिका होती है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में क्रिकेट जगत के उन अंपायरों के नाम बताएंगे, जिन्होंने अपने देश के लिए क्रिकेट भी खेला हुआ है.

आइये डालते है एक नजर अपने देश के लिए खेले हुए अंपायरों पर :

कुमार धर्मसेना 

कुमार धर्मसेना ने श्रीलंका के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला हुआ है. उन्होंने श्रीलंकाई टीम के लिए 31 टेस्ट मैच व 141 वनडे मैच खेले हुए है.

कुमार धर्मसेना ने अपने खेले 31 टेस्ट मैचों में 69 विकेट लिए है. वही उन्होंने 141 वनडे मैचों में 138 विकेट अपने नाम किये हुए है. उन्होंने टेस्ट में 868 रन बनाये हुए है. वही वनडे में उन्होंने 1222 रन बनाये हुए है. कुमार धर्मसेना साल 2009 से अंपायरिंग कर रहे है.

पॉल राइफल 

पॉल राइफल भी ऑस्ट्रेलिया के जाने माने क्रिकेटर रह चुके है. उन्होने ऑस्ट्रेलिया के लिए 35 टेस्ट मैच और 92 वनडे मैच खेले है.  टेस्ट में उन्होंने 104 विकेट हासिल किये हुए है. वही वनडे मैचों में उन्होंने 106 विकेट अपने देश के लिए हासिल किये है. वह टेस्ट में 955 रन व वनडे क्रिकेट में 503 रन बनाये हुए है.

श्रीनिवास वेंकटराघवन

श्रीनिवास वेंकटराघवन अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग भी कर चुके है और भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल चुके है. श्रीनिवास वेंकटराघवन ने भारतीय टीम के लिए 57 टेस्ट मैच खेले. जिसमे उन्होंने 156 विकेट हासिल किये. वही उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 15 वनडे मैच भी खेले. इस दौरान उन्होंने 3.74 की शानदार इकॉनामी रेट से 5 विकेट हासिल किये है.

इयान गोल्ड 

इयान गोल्ड भी इंग्लैंड की टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके है. इयान गोल्ड ने इंग्लैंड की टीम के लिए कुल 18 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 12.91 की औसत से 155 रन बनाये हुए है.

रिचर्ड इलिंगवर्थ 

रिचर्ड इलिंगवर्थ का नाम भी इस लिस्ट में आता है. रिचर्ड इलिंगवर्थ ने इंग्लैंड की टीम के लिए 9 टेस्ट मैच और 25 वनडे मैच खेले है. 9 टेस्ट मैच में उन्होंने 19 विकेट हासिल किये है. वही 25 वनडे मैचों में 30 विकेट हासिल किये हुए है. साल 2010 से रिचर्ड इलिंगवर्थ ने अपना अंतर्राष्ट्रीय अंपायरिंग क्रिकेट करियर शुरू किया है.

The post ये है वो 5 क्रिकेट अम्पायर जो अपने टीम को जीताने के लिए वनडे क्रिकेट में बल्ला लेकर मैदान पर उतरे appeared first on SportzWiki Hindi.