इंटरनेट डेस्क:भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को अपने काम करने के लिए 5 साल का समय कम बताया है। स्वामी ने कहा कि देश इतना बड़ा है की सब लोगों तक विकास पहुंचना आसान काम नहीं है। स्वामी ने मोदी सरकार के कुछ फैसलों पर सवाल भी खड़े किए है। शाह ने कहा कि भारत को मजबूत बनाने के लिए 'चाणक्य नीति को अपनाने की जरूरत है। स्वामी ने कहा कि मोदी सरकार को अपने सभी वादे पूरे करने के लिए 5 साल का एक और कार्यकाल दिए जाने की जरूरत है।
स्वामी ने कहा कि वाजपेयी ने अपनी सरकार के प्रचार के लिए ;इंडिया शाइनिंग नारे का इस्तेमाल किया लेकिन वह सफल नहीं हुआ। मोदी ने सरकार ने 2014 में भारत की जनता से भ्रष्टाचार मुक्त और विदेश नीती के कारण लोगों ने इतनी सीटे दी है। स्वामी ने कहा कि पार्टी ने अपनी वादे निभाने शुरू कर दिए हैं और पूरे वादे करने के लिए पांच साल का और समय वक्त देने की आवश्यकता है। स्वामी ने कहा कि कुछ अधिकारी सरकार के अच्छे कामों में बांधा खड़ी कर रहे हैं। स्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिकी दूतावास गए थे और वहां अधिकारियों से कहा कि हिंदू आतंक भारत में लश्कर - ए - तैयबा जैसे आंतकी संगठन से भी ज्यादा खतरनाक है।
चिदंबरम पर निशाना साधते हुए स्वामी ने कहा कि वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को सिखा रहे हैं कि ;असली हिंदू आतंक क्या होता है। शाह ने कहा की देश को अब चाणक्य नीति को अपना होगा क्योंकि इसके अपनाने से देश में सुरक्षा और न्याय का वातारण तैयार होगा। इस नीति को पूर्व शासकों ने पूरी तरह से सीखा और अपनाया था, जिसके कारण देश की सुरक्षा मजबूत थी। इन नेताओं के भाषाण से लगता है की भाजपा ने 2019 के लिए तैयारी अभी शुरू कर दी है।
Herald