क्रिकेट को भले ही जेंटलमेन गेम यानि शरीफ लोगों का खेल कहा जाता हो। लेकिन, हमेशा से ही क्रिकेट के साथ विवाद का पूराना नाता रहा है। क्रिकेट और विवादों का नाता उसी समय से चला आ रहा है जब से यह खेल शुरु हुआ।
क्रिकेट के मैदान पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिन्होंने विश्व भर की क्रिकेट बिरादरी को झकझोर के रख दिया। आज हम आपको इन्हीं घटनाओं में से कुछ से रु-ब-रु करवायेंगे जिन्होंने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया। आज हम आपको क्रिकेट के मैदान पर 5 बड़ी लड़ाईयों के बारे में बताएंगे।
वेंकटेश प्रसाद बनाम आमिर सोहैल
भारत पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर होती हैं विवाद होना तय होता है। साल 1996 के विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। टीम इंडिया के 288 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज़ आमिर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद की गेंद पर चौका लगाकर अगली गेंद पर भी चौका मारने का इशारा किया लेकिन अगली ही गेंद पर प्रसाद ने सोहैल को बोल्ड कर दिया।
एंड्रू फ़्लिंटॉफ़ बनाम युवराज सिंह
अगर आपको युवराज के 6 छक्के याद हैं तो आपको ये भी याद होगा की इन छक्कों की बारीश से पहले मैदान पर क्या हुआ था। टी-20 वर्ल्ड में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला चल रहा था। इंडिया पहले बैटिंग कर रही थी और युवराज के मैदान पर आते ही फ़्लिंटॉफ़ ने कुछ कह दिया। दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। इसके बाद जैसे ही ओवर शुरु हुआ। युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्राड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मार दिये। खुद युवराज ये बात मानते हैं कि इसी झगड़े की वजह से वो गुस्से में थे।
हरभजन सिंह बनाम एंड्रू साईमंड्स
यह इंडियन क्रिकेट का सबसे बड़ा विवाद कहा जा सकता है। यह घटना उस वक्त हुई थी जब साल 2008 में भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गया था। दूसरे टेस्ट में खराब अंपायरिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 134/6 के बाद 463 रन तक पहुंच गई थी। हरभजन ने साइमंड्स को बन्दर कह दिया था। इसपर काफी बवाल मचा रहा।
मिचेल जॉनसन बनाम विराट कोहली
विराट आज दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाज माने जाते हैं। लेकिन, साल 2014-15 के दौर पर ऑस्ट्रेलिया के जॉनसन से उनका झगड़ा हो गया था। जॉनसन ने कोहली के ऊपर गेंद फेंकी थी। लेकिन, कोहली ने जॉनसन को माफ़ी मांगने पर मजबुर कर दिया। बाद में कोहली ने जॉनसन की गेंदों पर खूब रन बनाएं।
गौतम गंभीर बनाम शाहिद अफरीदी
साल 2007-08 में गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच हुआ मैदान पर ये झगड़ा काफी मशहुर हैं। इस झगडे का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होता रहता है। दोनों के बीच मैदान पर झगड़ा इतना बढ़ गया की अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा था।
The post ये हैं क्रिकेट की 5 सबसे बड़ी लड़ाईयां, देखकर आपकी भी आंखे फटी रह जाएंगी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
