Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जल्द ही देश में जियो इंडिया लाएगा 5G सर्विस, इस कंपनी का करेगा अधिग्रहण

इंटरनेट डेस्क। जब से भारत में जियो इंडिया ने दस्तक दी है उसके बाद ही मानों टेलिकॉम जगत में मानों कोई क्रांति आ गयी हो।जियो ने जब से टेलिकॉम बाजार में दस्तक दी है तब से अन्य कंपनीयों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जियो ने बाजार में आते ही अनेक रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की रिलायंस जियो ने अपनी कमाई के मामले में लगातार बाकी कंपनियों को पछाड़ते हुए दूसरा नम्बर हासिल कर लिया है। साथ ही बताया जा रहा है की अब जियो भारत में एक और क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है। कहा जा रहा है की अब जियो भारत में 5G सर्विस लाने की तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की भारत में मुकेश अंबानी की कंपनी जियो इंडिया अब जल्द से जल्द 5G सर्विस देने की तैयारी कर रही है। साथ ही कहा जा रहा है की इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्री ने अमेरिकी कंपनी रेडीसेस की पूरी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर ली है। जल्द ही कंपनी इसकी डील का कर सकती है साथ ही इसकी सूचना रिलायंस कंपनी ने शेयर बाजार को दी है। उल्लेखनीय है कि ओपन टेलीकॉम प्लेटफार्म सोल्युशन में रेडिसेस एक ग्लोबल लीडर है। इसके माध्यम से कंपनी भारत में जल्द से जल्द 5G सर्विस देती नजर आ सकती है। बताया जा रहा है की रिलायंस इंडस्ट्री द्वारा रेडिसेस की पूरी हिस्सेदारी 1.72 डॉलर प्रति शेयर की दर से खरीदी जा सकती है।

साथ ही बताया जा रहा है की रिलायंस इंडस्ट्री की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस डील के लिए अब नियामक मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है इसकी मजूरी मिलने के साथ ही कंपनी ये डील फाइनल करेगी साथ कहा जा रहा है की 2018 की चौथी तिमाही तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।



Herald