इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बॉल टैम्परिंग विवाद के दोषियों पर अब कम से कम 6 टेस्ट और 12 वनडे का बैन लगाने का फैसला लिया है, इस कड़े प्रावधान के बाद खिलाड़ियों को खेल के प्रति सजग रहने की जरुरत होगी. आईसीसी ने अपने नए कोच ऑफ कंडक्ट के तहत लेवल 3 अपराध को अपग्रेड कर दिया है, ये फैसला सोमवार को आयोजित हुई आईसीसी की सलाना बैठक में लिया गया.

इस बैठक में एक और महत्त्वपूर्ण फैस्ला लिया गया जिसमें खिलाड़ी द्विरा निजी टी-20 लीगों में खेलने की संख्या तय करना है जिससे उनकी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने से कोई समझौता न हो. हम आपको बता दे कि इस समय खिलाड़ी देश के बाहर हो रही लीगों में ज्यादा उत्साह दिखा रहे है इसी बात को लेकर इस महत्वपूर्ण फैसले को लिया गया है.
आईसीसी ने खिलाड़ियों के खराब व्यवहार के लिए कड़ा प्रतिबंध कड़े प्रतिंबंध लागाने का भी फैसला किया है. बॉल टैम्परिंग विवाद में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों की संलिप्तता ने आईसीसी को लेवल 3 अपराध के नियम को और कठोर बनाने पर मजबूर किया.
इस नियम के तहत अब 12 निलंबन अंक मिलेंगे. 12 निलंबन अंक 6 टेस्ट मैचों या 12 वनडे मैचों के बैन के बराबर हैं, जो पहले के 1 टेस्ट और दो वनडे के बैन से काफी कड़ा बैन है. साथ ही आईसीसी ने स्टंप माइक्रोफोन से किसी श्रव्य अश्लीलता के लिए लेवल 1 के रूप में नया अपराध कोड भी जोड़ा है.

वहीं आईसीसी घरेलू टी20 लीग खेलने के लिए राष्ट्रीय टीमों के कर्तव्यों को तवज्जो न देने वाले क्रिकेटरों पर लगाम कसना चाहती है. हालांकि आईसीसी ने स्पष्ट नहीं किया है कि एक खिलाड़ी साल में ऐसी कितनी लीग खेल सकता है. लेकिन माना जा रहा है कि ऐसी टी20 लीगों की संख्या 3 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
अभी हाल में ही एबी के संन्यास के बाद ये भी आवाजे उठनी लगी थी की आज के इस दौर में खिलाड़ी देश से ज्यादा लीग पर ध्यान दे रहा है.
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे ….
The post आईसीसी ने बाल टेम्परिंग नियम को किया और भी सख्त ,अब लगेगा 6 टेस्ट और 12 वनडे का बैन appeared first on SportzWiki Hindi.