Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बांग्लादेश की सीनियर टीम को 6-3 से दी मात

बेंगलुरू। भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की तीसरे अभ्यास मैच में 6-3 से मात दी। जूनियर पुरुष टीम और बांग्लादेश के बीच यह मैच सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में खेला गया।

hockey

इस मैच में राज कुमार पाल के तीसरे मिनट में किए गोल के दम पर भारतीय टीम ने अपना खाता खोला। इसके बाद, 11वें मिनट में बांग्लादेश के लिए राशेल महमूद ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

भारत के लिए इसके बाद 19वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोल किया और 22वें मिनट में मोहम्मद उमर ने गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया।

इसके अलावा, मंदीप मोर ने 33वें मिनट, हार्दिक सिंह ने 46वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल कर भारतीय जूनियर टीम को 6-1 से आगे किया।

बांग्लादेश ने चौथे क्वार्टर में दो और गोल किए, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे। इस कारण उसे 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम के लिए ये दो गोल अशरफुल इस्लाम ने 49वें और मोहम्मद महबूब हुसैन ने 53वें मिनट में किए।

The post भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने बांग्लादेश की सीनियर टीम को 6-3 से दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.