वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना अब एक आम बात सी हो गई है. वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में लगाया था और तब से लेकर अबतक वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 8 दोहरें शतक लग चुके है.
भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा तो वनडे क्रिकेट में कुल तीन दोहरें शतक बना चुके है. आपकों बता दें, कि अफगानिस्तान के शमिउल्लाह शेनावारी ने अपने घरेलू वनडे क्रिकेट में 192 रन की एक नाबाद पारी खेली है.
शेनावारी ने भी खेली वनडे क्रिकेट में 192 रन की नाबाद पारी

अफगानिस्तान के शमिउल्लाह शेनावारी ने अपने घरेलू वनडे क्रिकेट में 192 रन की एक नाबाद पारी खेली है. बुधवार को अमानुल्लाह खान रीजनल वनडे टूर्नामेंट में शमिउल्लाह शेनावारी ने 347 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 192 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है. शमिउल्लाह शेनावारी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. उनके क्रीज में आने वक्त उनकी टीम का स्कोर 64 रन पर 3 विकेट था.
चेस करते हुए घरेलू क्रिकेट की सबसे बड़ी पारियां
रन खिलाड़ी टीम खिलाफ जगह साल
202 ट्रेविस हेड साउथ ऑस्ट्रेलिया वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2015-16
200 कामरान अकमल वापदा एचबीएल हैदराबाद पाकिस्तान 2017-18
197 डेविड वार्नर न्यू साउथ वेल्स विक्टोरिया सिडनी 2013-14
192 शमिउल्लाह शेनावारी स्पिन घर रिजन एएमडी रिजन काबूल 2018
192 कैलम फोर्गुसन व्रोस्टशायर लिस्टेंशायर व्रोस्टस्टेर 2018
हर नंबर पर खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ी पारियां :
पोजीशन रन खिलाड़ी टीम खिलाफ साल
1 248 शिखर धवन इंडिया ए साउथ अफ्रीका ए 2013
2 268 एलिस्टर ब्राउन सरे ग्लेमोर्गन 2002
3 220 बेन डकेट इंग्लैंड लायंस श्रीलंका ए 2016
4 222 ग्रीम पौलक ईस्टरन प्रोविंस बॉर्डर 1974-75
5 192 शमिउल्लाह शेनावारी स्पीन घर रिजन एएमडी रिजन 2018
6. 175 कपिल देव इंडिया जिम्बाम्वे 1983
7. 170 ल्युक रोंची न्यूजीलैंड श्रीलंका 2014 -15
8 144 नजमुल हुसैन ढाका डिविजन राजशाही डिविजन 2006-07
9. 113 कार्लोस ब्रेथवेट वेस्टइंडीज श्रीलंका बोर्ड इलेवन 2015-16
10. 89 एडगर सृफ्ली नेदरलैंड्स कनाडा 2001-02
11 63 बिल टेलर नॉटिंघमशायर ससेक्स 1975
The post 6 6 6 6 6 और 4 4 4 4 4 के साथ अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने खेली 192 रनों की नाबाद पारी, टूटने से बचा ये विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.