Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली में लगी सबसे पहले 6000 रन पूरा करने की होड़

क्रिकेट के तीन बेस्ट बल्लेबाजों के बीच अब एक अनोखी जंग शुरू हो गई है. दरअसल, जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली के बीच अब 6000 रन तक पहले पहुंचने की जंग शुरू हो गई है.

जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली वर्तमान समय के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माने जाते है और तीनों के ही बीच हमेशा कोई भी जंग काफी रोमांचक रहती है. अब तीनों के बीच 6000 रन तक पहले पहुंचने की जंग भी काफी रोमांचक होने वाली है.

विराट बना चुके है 5554 रन 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अबतक 66 टेस्ट मैच भारतीय टीम के लिए खेल चुके है. जिसमे भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 53.4 की बेहतरीन औसत के साथ 5554 रन बनाये हुए है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अपने 6000 रन पूरे करने के लिए 446 रन की और जरुरत है.

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे और इसी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के पास अपने 6000 रन बनाने का पूरा मौका होगा.

रूट को सिर्फ 40 रन की जरुरत 

आपकों यह भी बता दें, कि इंग्लैंड टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट को अपने 6000 रन पूरे करने के लिए मात्र 40 रन की जरुरत है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने अबतक 69 टेस्ट मैच खेल लिए है. जिसमे इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कुल 5960 रन बना लिए है.

जो रूट को तो अब मात्र 40 रन की ही जरुरत है, इसलिए वह ये 40 रन भारत के खिलाफ 1 अगस्त से होने वाले पहले टेस्ट मैच में ही बना सकते है.

विलियमसन के नाम है 5338 रन 

केन विलियमसन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 5338 रन है. वह न्यूजीलैंड के लिए अबतक 65 टेस्ट मैच खेल चुके है. न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज में केन विलियमसन के पास 6000 रन बनाने का पूरा मौका है.

The post जो रूट, केन विलियमसन और विराट कोहली में लगी सबसे पहले 6000 रन पूरा करने की होड़ appeared first on SportzWiki Hindi.