Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मात्र 6.4 ओवर में फिंच ने दिलाया अपनी टीम को जीत, खेली एक और तूफानी पारी

इनदिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेला जा रहा है. 27 जुलाई शुक्रवार को एक मैच समरसेट और सरे की टीम के बीच खेला गया. इस मैच को सरे की टीम ने एरोन फिंच के शानदार प्रदर्शन के चलते 9 विकेट के अंतर से जीत लिया है. इस मैच में बारिश आ गई थी. जिसके चलते इस मैच को 10-10 ओवर का कर दिया गया था.

समरसेट ने खड़ा किया था 99 रन का स्कोर 

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस सरे की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए समरसेट की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन का एक अच्छा स्कोर खड़ा किया.

समरसेट के लिए कप्तान लुईस जार्जी ने 23 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. वही ओपनर बल्लेबाज जोहान माय्बर्ग ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाये. सरे के लिए टॉम कुरेन ने अपने 2 ओवर में मात्र 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

फिंच की पारी से 6.4 ओवर में ही जीता सरे

आपकों बता दें, कि जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए एरोन फिंच ने अपनी शानदार पारी के दम पर सरे की टीम को 6.4 ओवर में ही 9 विकेट शेष रहते जीत दिला दी थी.

सरे के दोनों ही ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय व आरोन फिंच ने तूफानी शुरूआत करते हुए 3.4 ओवर में ही 69 रन जोड़ लिए थे. जेसन रॉय ने जहां 11 गेंदों पर 28 रन की तूफानी पारी खेली. वही एरोन फिंच ने 21 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली. फिंच ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 4 शानदार चौके व 3 छक्के लगाये.

समरसेट का कोई भी गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाया. पहले ही ओवर से एरोन फिंच और जेसन रॉय गेंदबाजो पर हावी दिखाई दिए थे और दोनों ने ही आक्रमक रुख अपनाते हुए रनों की बारिश कर दी थी. दोनों की ही तूफानी पारियों के दम पर सरे की टीम इस मैच को मात्र 6.4 ओवर में जीतने में कामयाब रह पाई है.

The post मात्र 6.4 ओवर में फिंच ने दिलाया अपनी टीम को जीत, खेली एक और तूफानी पारी appeared first on SportzWiki Hindi.