इनदिनों इंग्लैंड की धरती पर नेटवेस्ट टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज में ही होता है. इस टूर्नामेंट में भी दुनियाभर के कई स्टार खिलाड़ी खेलते है.
शुक्रवार की रात इस टूर्नामेंट में एक मुकाबला नॉटिंघमशायर और नार्थम्पटनशायर टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में नॉटिंघमशायर के कप्तान डेनियल क्रिस्चियन ने एक तूफानी शतक बना डाला.
क्रिस्चियन ने मात्र 37 गेंदों पर लगाया शतक

आपकों बता दें, कि इस मैच में टिंघमशायर के कप्तान डेनियल क्रिस्चियन चार विकेट बाद बल्लेबाजी उतरे थे. जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो उनकी टीम स्कोर 9.4 ओवर में 81 रन था, लेकिन इसके बाद डेनियल क्रिस्चियन नाम का एक तूफान आया और उन्होंने मात्र 37 गेंदों पर शानदार शतक बना डाला. आपकों बता दें, कि डेनियल क्रिस्चियन ने अपनी इस पारी में 7 चौके व 9 छक्के लगाये.
डेनियल क्रिस्चियन की शतकीय पारी की बदौलत नॉटिंघमशायर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 219 रन बनाये. वही इस लक्ष्य के जवाब में नार्थम्पटनशायर की टीम 17.3 ओवर में मात्र 161 रन पर आउट हो गई.
टी-20 क्रिकेट के सबसे तेज शतक
बल्लेबाज बॉल टीम
क्रिस गेल 30 आरसीबी बनाम पुणे वरियर्स 2013
ऋषभ पंत 32 दिल्ली बनाम हिमांचल 2018
एंड्रयू साइमंड्स 34 , केंट बनाम मिडिलसेक्स 2004
लुई वैन डेर 35 नामिबिया बनाम केन्या 2011
डेविड मिलर 35 साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश 2017
रोहित शर्मा 35 भारत बनाम श्रीलंका 2017
युसूफ पठान 37 राजस्थान रॉयल बनाम मुंबई इंडियन 2010
स्कॉट स्टायरिस 37 ससेक्स बनाम ग्लुसटरशायर 2012
डेनियल क्रिश्चियन 37 नॉटिंघमशायर बनाम नार्थम्पटनशायर 2018
साथ खिलाड़ियों ने भी दी बधाइयाँ
What a sensational innings from @danchristian54 tonight. Some of the best striking I have seen and I was lucky enough to be at the other end. Well played chum and 2 points in the bag
.
— Samit Patel (@Samitpatel21) July 6, 2018
Holy moly @danchristian54 not many displays better than that from the changing room. @TrentBridge @VitalityBlast
— Ish Sodhi (@ish_sodhi) July 6, 2018
The best t20 knock I’ve ever seen!! It was a pleasure to witness it. Take a bow @danchristian54 what a player
#outlaws
— FLETCH19 (@fletcherluke) July 6, 2018
The post 6,6,6,6,6,6,6,6,6 और 4,4,4,4,4,4,4 की मदद से डेनियल क्रिस्चियन ने बना डाला टी-20 में तेज शतक appeared first on SportzWiki Hindi.

