भारतीय क्रिकेट इतिहास के गौरवपूर्ण काल ने अपनी सबसे ज्यादा रफ्तार लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के दौर में पकड़ी थी। भारत के महान बल्लेबाजों में अपना स्थान रखने वाले सुनील गावस्कर ने आज अपने जीवन के 69 साल पूरे कर लिए हैं। सुनील गावस्कर का जन्म 9 जुलाई 1949 के दिन मुंबई में हुआ था।

सुनील गावस्कर हुए 69 साल के, वीरू ने अपने बेबाक अंदाज में दी बधाई
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के जन्मदिन पर वीरेन्द्र सहवाग ने अपने ही अनोखे अंदाज में बधाई दी। वीरेन्द्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए सुनील गावस्कर के जन्मदिन पर लिखा कि “आज एक ऐसे इंसान का उदय हुआ था, जिसे वास्तव में तो आत्मविश्वास को लेकर ज्यादा नहीं पढ़ा गया था। फुसफुसाना बंद इंडिया बनो दबंग। वो वास्तव में एक दबंग बल्लेबाज थे, जो गेंदबाजों का सामना करने का साहस दिखाते थे। बिना किसी डर और सुरक्षा गियर के साथ.”
Today, #SunnySideUp ,for a man who taught a- not very high on confidence generation , 'Fusfusana Band-India bano Dabanng'. He was truly a Dabanng for his courage to face bowlers who looked like killing you,without any fear and protective gear.
Happy Birthday Sunil Gavaskar. pic.twitter.com/UDxL12QsrQ— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 10, 2018
सुनील गावस्कर का रहा है भारतीय क्रिकेट में बड़ा योगदान
सुनील गावस्कर ने मुंबई से निकलकर भारतीय क्रिकेट के सबसे गौरवपूर्ण युग में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। सुनील गावस्कर ने अपने पूरे इंटरनेशनल करियर के दौरान जबरदस्त प्रदर्शन किया।
लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर सुनील गावस्कर अपनी बल्लेबाजी के दम पर ना सिर्फ भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में सबसे महान बल्लेबाजों की श्रेणी में अपना नाम लिखवाया।

सन्नी ने 17 साल के करियर के दौरान हासिल किए कई कीर्तिमान
सुनील गावस्कर को योगदान भारतीय क्रिकेट में कभी ना भूलने वाला रहा। सुनील गावस्कर एक दिग्गज बल्लेबाज हुए और उन्होंने अपने करियर के दौरान भारतीय क्रिकेट को एक खास मुकाम तक पहुंचाया।
सन्नी ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरूआत साल 1971 में 22 साल की उम्र में की। इसके बाद तो सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले अपने 17 सालों के करियर के दौरान कई कीर्तिमान स्थापित किए।

10 हजार रन और 34 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनें थे गावस्कर
सुनील गावस्कर विश्व क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आकड़े को पहली बार छूआ। इसके साथ ही गावस्कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 30 शतकों के मुकाम को भी हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
सुनील गावस्कर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 125 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 34 शतकों की मदद से 10,122 रन बनाए तो वहीं सन्नी ने 108 वनडे मैच भी खेले। इस दौरान गावस्कर ने एकमात्र शतक से 3092 रन बनाए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post 69 साल के हुए सुनील गावस्कर, सहवाग ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.