पेरिस: फ्रांस की फुटबॉल टीम ने फीफी वर्ल्डका 2018 का खिताब जीता है। इस टीम ने फ्रांसीसी लोगों के जो गौरव दिलाया है उसकी हौसला अफजाई में सरकार भी पीछे नहीं रही और इन खिलाड़ियों के सम्मान में पेरिस के 6 मेट्रो स्टेशन नाम बदल दिये हैं।
पेरिस में खिलाड़ियों के नाम पर बदले स्टशनों के नाम
स्टेशन विक्टर हुजो का नाम टीम के कप्तान और गोलकीपर के नाम पर ‘विक्टर हुजो लोरिस’ रखा गया है। वहीं बर्सी मेट्रो स्टेशन का नाम ‘बर्सी लेस ब्लूज’ रखा गया है। एवरोन स्टेशन का नाम ‘नाउस एवरोन गागने’ रखा गया है। यह एक फ्रेंच नाटक है जिसके मायने हैं ‘हम जीत गए’।
इनके अलावा चार्ल्स डे गाउले एतोइले का नाम ‘आन अ टू एतोइले’ रखा गया है। जिसका मतलब है कि हमारे पास दो सितारे हैं। यहां दो सितारे का जिक्र 1998 और 2018 की जीत से लगाया गया है।
कोच के नाम पर भी रखा स्टेशन का नाम
इनके अलावा नोत्रे देम देसशां का नाम कोच के नाम पर ‘नोत्रे डिडिएर देसशां’ रख दिया गया है। बतौर खिलाड़ी और कोच वर्ल्ड कप जीतने वाले वह फ्रेंज बैकनबाउर और मारियो जगालो के बाद विश्व के तीसरे फुटबॉलर हैं।
20 साल बाद फ्रांस बना फीफा चैंपियन
फ्रांस ने फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराया और 20 साल के बाद दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने ब्राजील को हराकर खिताब जीता था।
The post फीफा वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस की टीम को पेरिस का अनोखा तोहफा, बदले 6 मेट्रो स्टेशन के नाम appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.
