स्पोर्ट्स डेस्क:सभी खेलों में क्रिकेट का एक खेल एक ऐसा खेल है जिसके प्रत्यके मैच में कोई ना कोई नया रिकॉर्ड जरूर बनता है। अगर आप क्रिकेट मैच खेलना और देखना पसंद करते हैं तो आपको क्रिकेट से जुड़ी कुछ जानकारी तो आपको जरूर पता होगी। लेकिन अगर आप से कोई पूछे की एक ओवर में 6 छक्के किस बल्लेबाज ने लगाने है तो आप बीना देरी किए हुए भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम जरूर लेंगे, लेकिन अगर आपको पूछा जाएं की एक ओवर में 6 चौके किस खिलाड़ी ने लगाएं है तो आपको अपने दिमाग पर जोर देना पड़ सकता है। इस सवाल का जवाब आप नहीं दे पाएंगे, क्योंकि ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी के बारे में आपने कभी सुना ही नहीं होगा। लेकिन एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले सबसे ज्यादा खिलाड़ी उस टीम के है जिसके बारे में आप कभी भी नहीं सोच सकते हैं। 1 ओवर में 6 चौके लगाने वाले एक नहीं चार ऐसे बल्लेबाज है जो अपनी टीम के सबसे शानदार बल्लेबाज रह चुके हैं। एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज का भी नाम है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टिम के सबसे धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने बल्ले से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रखे हैं। लेकिन गेल ने 1 ओवर में 6 चौके लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है।
श्रीलंका के सबसे शानदार खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने 1 ओवर में 6 चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर रखा है।
भारतीय टीम में इस प्रकार रिकॉर्ड किसी युवराज, धोनी,कोहली और रोहित शर्मा के नाम दर्ज नहीं है। इस रिकॉर्ड को भारत के पूर्व खिलाड़ी संदीप पाटिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 चौके लगाने का कारनामा किया था।
श्रीलंका टीम के एक और खिलाड़ी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का कारनाम किया है। तिलकरत्ने दिलशान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 ओवर में 6 चौके लगाने को रिकॉर्ड बनाया था।
Herald