Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 6 साल पहले ही सुनील गावस्कर ने कर दी थी इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी

क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में प्रवेश करने वाले इमरान खान अब पाकिस्तान के वजीर-ए-आज़म यानि प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. इमरान जब क्रिकेट की दुनिया में धमाल मचा रहे थे, तब शायद ही किसी ने ये कल्पना की होगी कि इमरान एक दिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे.

मगर 6 साल पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इमरान के प्रधानमंत्री के बनने की भविष्यवाणी की थी, जोकि अब सच साबित होने जा रही है.

सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी

2012 में भारत और बांग्लादेश के बीच एक मैच खेला जा रहा था. जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज़ रजा, सुनील गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे थे. इसी बीच रमीज़ रजा ने एक बात इमरान खान की मिमिक्री करते हुए कुछ कहा. इस पर सुनील गावस्कर ने रमीज़ को सावधान करते हुए कहा था कि वह ज़रा ध्यान रखे इमरान पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं. गावस्कर की वह भविष्यवाणी अब सच साबित होने जा रही है.

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के लिए हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को सर्वाधिक सीटें मिली हैं. उन्होंने इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा

”मैं अल्लाह का शुक्रिया करना चाहता हूं. 22 सालों की कड़ी मेहनत के बाद मेरी दुआओं का जवाब मिला है. अब मुझे मेरे सपनों को साकार करने और देश की सेवा करना का मौका मिला है. हम पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत होते देख रहे हैं. कई आतंकी हमलों के बावजूद चुनावों का सफल आयोजन हुआ. इसके लिए मैं सुरक्षाबलों को बधाई देना चाहता हूं.”

इमरान ने पाकिस्तान की ओर से 88 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 3807 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी मने उन्होंने 362 विकेट लिए. वहीं वनडे क्रिकेट में इमरान ने 175 मैच खेले. जिसमें 33.41 की औसत से 3709 रन बनाए. वहीं गेंदबाजी में इमरान ने 3.89 की इकॉनमी से 182 विकेट लिए. इमरान खान ने अपनी कप्तानी में 1992 में पाकिस्तान को विश्व कप भी दिलाया था.

The post वीडियो : 6 साल पहले ही सुनील गावस्कर ने कर दी थी इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.