Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेटे : जूनियर एंड कैडेट ओपन चैम्पियनशिप में भारत ने जीते 6 पदक

नई दिल्ली। जोर्डन जूनियर एंड कैडेट ओपन चैम्पियनशिप की एकल स्पर्धाओं में एक तरफा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन कर कुल छह पदक अपने नाम किए हैं। इन छह पदकों में एक स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

टेटे

जूनियर बालिक वर्ग में रविवार को भारत की दो टीमें आमने सामने थीं। प्रपति सेन, स्वास्तिका घोष, सुरभी पटवारी ने भारत की ही सेलेना सेल्वाकुमार और याशिनि सिवाशंकर की टीम को 3-1 से मात दी।

जूनियर बालकों में जीत चंद्रा, मानुष शाह और स्नेहित सुरावाजुला की भारत की टीम-1 को चीनी ताइपे की टीम से 3-1 से मात खाकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत की टीम-2 जिसमें अंकुराम जैन, पार्थ विरमानी और सार्थक शामिल थे को भी चीनी ताइपे की जोड़ी ने सेमीफाइनल में मात दे कांसे पर ही रोक दिया।

कैडेट बालिका वर्ग में दिया चिताले और तृषा गोगोई ने चीनी टीम को बेहतरीन टक्कर दी लेकिन वो 2-3 से मुकाबला कर हार रजत पदक ही जीत पाईं।

गुइनिंग वांग और सुई जियाओरान ने दिया (3-0) और तृष्णा (3-1) को 2-0 से हरा दिया।

भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि अच्छी वापसी करते हुए निर्णायक मुकाबले में दिया और तृषा की जोड़ी ने युगल मुकाबले में सुई और यूलेई झांग की जोड़ी 3-1 से हरा दिया। वहीं दिया ने अपने दूसरे एकल मुकाबले में सुई को 3-0 से हरा दिया।

स्कोर बराबर था और जिम्मेदारी तृषा पर थी जिसे वो निभा नहीं पाईं और वांग से 0-3 से हार गईं। इस वजह से टीम सिर्फ रजत पदक जीत सकी।

कैडेट बालक वर्ग में पयास जैन, एच. जेहो की टीम ने स्वीडन-3 और ईरान -2 को अंतिम-16 और क्वार्टर फाइनल में मात दी लेकिन सेमीफाइनल में वो चीनी ताइपे से 0-3 से हार गए।

The post टेटे : जूनियर एंड कैडेट ओपन चैम्पियनशिप में भारत ने जीते 6 पदक appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.