वेब डेस्क। भारत और विश्व इतिहास में 6 जुलाई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी जिन्हें आज भी याद किया जाता हैं। ये सभी घटनाएं अपनी महत्वपूर्णता के चलते इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। आज ही के दिन प्रथम बार महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से संबोधन किया गया था, वही अंतर्राष्ट्रिय स्तर की अनेक घटनाएं घटित हुई। आज हम आपको 6 जुलाई को हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आईये जानते हैं आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में...
1483- इंग्लैंड में आज ही के दिन रिचर्ड III राजा बने थे।
1787 - भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना पश्चिम बंगाल के शिबपुर में इसी दिन हुई।
1885 - रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण लुई पाश्चर ने आज ही के दिन किया।
1859 - इस दिन पहली बार स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने धरती पर अपना पैर रखा।
1923 – इसी दिन सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना हुई।
1935 - बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म हुआ ।
1944 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से संबाधित किया।
1954 - भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का निधन हुआ।
1959 – आज ही के दिन पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी वेल्लोर अस्पताल में की गई थी।
1962 - नाथुला पास जोंकी भारत-चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा था फिर से खोला गया।
1964 - ब्रिटेन से इसी दिन अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी आज़ाद हुआ था और आज ही के दिन को देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
2002 - इसी दिन अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की निर्मम हत्या हुई ।
2006 – इसी दिन फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को विश्व कप फ़ुटबाल में हराया ।
2008 - 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज दक्षिणी मिस्र में इसी दिन की गई।
Herald