टी-20 मैच के आखिरी व निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।इस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में शतक जमाकर दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। इंग्लैंड को टी-20 सीरीज में हराते हुए टीम इंडिया ने लगातार छठी सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा ने नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी में मात्र 56 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के जड़े।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर कुल 198 रन बना डाले। 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवर में 201 रन बनाते हुए 2-1 के साथ टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा का यह तीसरा शतक है। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने मात्र 29 गेंदो पर 43 रन तथा केएल राहुल ने 11 गेंदों पर 19 रन बना डाले। इतना ही नहीं हार्दिक पंडया ने 14 गेंदों पर नाबाद 33 रनों की तूफानी पारी खेली। इंग्लैंड के गेंदबाजों में जैक बाल, क्रिस जॉर्डन तथा डेविड विली को केवल एक—एक विकेट ही संतोष करना पड़ा।
रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट में 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवे तथा भारत के दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं। 19 वें ओवर में जॉर्डन की गेंद पर हार्दिक पंडया ने छक्का जड़ते हुए टीम इंडिया को विजयश्री दिलवाई।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी...
इंग्लैंड की तरफ से जेसन रॉय ने मात्र 31 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 4 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। वहीं एलेक्स ने 30 रन, जोस बटलर ने 34, बेन स्टोक्स ने 14 रन तथा जॉनी बेसरस्टो ने 25 रनों की पारी खेली।हार्दिक पंडया ने 38 रन खर्च कर 4 विकेट झटके, इसके अलावा सिद्धार्थ कौल ने 2 विकेट तथा उमेश यादव और दीपक चाहर को एक-एक विकेट मिले। टी-20 इंटरनेशनल मैच में हार्दिक पंडया ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
Herald