फीफा 2018: पांच बार विश्व विजेता टीम को बेल्जियम ने दिखाया बाहर का रास्ता
फीफा डेस्क:शुक्रवार को खेले गए इस विश्व कप के अंतिम 8 के लिए खेले गए एक मुकाबले में बेल्जियम ने ब्राजील को हरारक इस विश्व कप से बाहर कर दिया है। ब्राजील पांच बार की विश्व विजेता टीम कल के मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और मैच हार गई। कल कजान एरीना स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने ब्राजील को 2-1 से हराकर बेल्जियम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बेल्जियम ने मैच में शुरू होते ही ब्राजील पर 2-0 से बढ़त बना ली, जिसके बाद ब्राजील 1 गोल करने में सफल हुई है।
ब्राजील के मिडफील्डर फर्नांडिन्हो के आत्मघाती गोल के कारण बेल्जियम को मैच में 1-0 से बढ़त मिल गई। बेल्जियम के लिए दूसरा गोल केविन डि ब्रुयने ने करके टीम को 2-0 से बढ़त दिलाने का काम कर दिया लेकिन कल के मैच फर्नांडिन्हो की गलती ब्राजील को इस विश्व से बाहर करने का काम किया। ब्राजील के लिए पहला गोल ऑगस्टो ने किया और स्कोर को 1-2 किया लेकिन इसके बाद बेल्जियम ने ब्राजील को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस मैच में ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर को तो एक गोल करने का भी मौका नहीं मिला। बेल्जियम का सेमीफाइनल में फ्रांस के साथ मुकबाला होगा।इस विश्व कप में बेल्जियम टीम के खिलाड़ी एडन हेजार्ड, केविन ब्रुइन और रोमेलू लुकाकु शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
बेल्जियम के रोमेलु लुकाकु इस विश्व कप में चार गोल करके गोल्डन बूट के दावेदार की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस विश्व कप के अंतिम 8 में फ्रांस, उरुग्वे, ब्राजील, बेल्जियम, स्वीडन, इंग्लैंड, रूस और क्रोएशिया की टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। लेकिन कल के मैच में ब्राजील और उरुग्वे के हारने के बाद ये दोनों टीमे इस विश्व कप की दौड़ से बाहर हो गई है।
स्वीडन V/S इंग्लैंड के बीच मुकाबला आज समारा एरीना स्टेडियम में खेला जायेगा।
रूस V/S क्रोएशिया के बीच मुकाबला आज फिश्ट स्टेडियम में खेला जायेगा।
पासपोर्ट मामले में सुषमा स्वराज के बचाव में उतरे राम माधव
इंटरनेट डेस्क:पिछले कुछ दिनों से पासपोर्ट मामले में सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बचाव में अब राम माधव खड़े हो गए है। राम माधव कहा कि देश की विदेशमंत्रीपर टिप्पणियां बहुत घटिया दर्जे की है।उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को स्वराज पर निशाना साधने की बजाय गलत करने वालाें पर सवालखड़ा करना चाहिए।इस प्रकार आप विदश मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं वह एकदम गलत है।तन्वी सेठ के मामले में निकाहनामा में उनका नाम सादिया दर्ज किया गया जबकि अन्य सभी पहचान सम्बंधी दस्तावेजों के आधार कार्ड, बैंक खातों आदि में उनका नाम तन्वी सेठ दिया गया है।
तन्वी ने मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने के बावजूद अपने हिन्दू धर्म को पहचान बनाए रखने का फैसला किया वह बहुत बड़ी बात है। अंतरधार्मिक विवाह को मानने वाले लोग भाजपा में भी हैं लेकिन इस प्रकार से किसी को जबरदस्ती धर्म स्वीकार करवाना गलत है।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो लोग निशाना साध रहे रहे हैंं वह निकाहनामा दूसरे नाम से लिख रहे हैं और उन अधिकारियों को देखना चाहिए जो फर्जी दस्तावेजों को सही और वैध दस्तावेजों को गलत बता देते हैं। पिछले कुछ दिनों से विदेश मंत्री को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। तन्वी ने आरोप लगाया की लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारी ने उनके साथ धर्म के आधार पर भेदभाव किया। इसके बाद विदेश मंत्री ने तन्वी के पासपोर्ट को जारी करने के लिए कह दिया। अधिकारी ने कहा कि एक लड़की के नाम में दो धर्म होने से उसने जांच करने के लिए कहा था। लेकिन तन्वी के आरोपों के बाद उस कर्मचारी का तबादला लखनऊ से गोरखपुर कर दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हिंदूवादी समूहों और भाजपा समर्थकों ने सुषमा स्वराज के विरोध में अभियान चला दिया।
मोदी के रंग में रंग गई गुलाबी नगरी
इंटरनेट डेस्क:आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के लिए अमरूदों के बाग में एक विशाल जन सभा को संबोधित किया। सांगानेर हवाई अड्डे पर राजस्थान के राज्यपाल कल्याणसिंह ,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर के मेयर लाहोटी, मुख्य सचिव डी बी गुप्ता और पुलिस महानिदेशक ओपी गलहोत्रा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री सभी नई सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के एक दर्जन से अधिक शहरों में 2100 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन योजनाओं में पेयजल आपूर्ति,सीवरेज योजनाओं और एलीवेटेड सड़क जैसी कई दूसरी योजनाएं भी शामिल है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएंगी। इन योजनाओं में कई जिलों में अजमेर, भीलवाडा, बीकानेर, हनुमानगढ, सीकर और माउंट आबू की जलापूर्ति और सीवरेज योजना और कोटा के दशहरा मैदान के निर्माण जैसी कई दूसरी परियोजनाएं भी शामिल है। भाजपा से अलग हुए भाजपा विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के एक भाषण के लिए राजस्थान सरकार 50 करोड़ रूपये खर्च कर ही है।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भीड़ जुटाने के लिए भाजपा जमकर पैसा बहा रही है और इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। मोदी ने अपने भाषण राजस्थान की वीरों के बलीदान से लेकर भक्ती के बारे में बताया। मोदी ने कहा की हमारी सरकार ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का जो वादा किया था वो हमने पूरा करके दिखाया है। मोदी ने कहा की इस फैसल के बाद मैंने पहली रैली राजस्थान में करने पर अपने अच्छा महसूस कर रहा हुं। आज शहर में हर जगह जाम लगने की समस्या देखने को मिली है।
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही फिल्म 'संजू'
एंटरटेनमेंट डेस्क:बॉलीवुड में चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म संजू इन दिनों बॉक्स आॅफिस पर कमाई के कई नए रिकॉर्ड बना रही है। रीलीज होने से पहले से अब तक इस फिल्म ने अपने नाम नए रिकॉर्ड बना लिए है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने 9 साल पूरानी फिल्म '3 ईडियट्स' की कमाई का भर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म '3 ईडियट्स' की 7वें दिन की कमाई 202.47 करने का रिकॉर्ड था वहीं रिकॉर्ड फिल्म 'संजू' ने बना लिया है।
इस फिल्म ने 7 दिन में 202.47 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। इस फिल्म ने अब तक 215 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।यह फिल्म भारत में 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई थी और फिल्म पहले ही दिन सलमान खान की हालिया रिलीज़ 'रेस 3' को पीछे छोड़ते हुए इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई थी। अगर फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो रिलीज़ होने के बाद फिल्म ने शुक्रवार को 34.75 करोड़, शनिवार को 38.60 करोड़, रविवार को 46.71 करोड़, सोमवार को 25.35 करोड़, मंगलवार को 22.10 करोड़, बुधवार को 18.90 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ की कमाई की है।
इस तरह फिल्म ने 7 दिनों में कुल 202.47 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के एक हफ्ते की कमाई के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है जिसने पहले हफ्ते में 197.54 करोड़ रूपये कमाए थे। इस फिल्म में न केवल रणबीर कपूर बल्कि विकी कौशल और परेश रावल के शानदार अभिनय की भी तारीफ की जा रही है। इस फिल्म में विकी कौशल, सोनम कपूर, दिया मिर्ज़ा, मनीषा कोइराला, परेश रावल, जिम सरभ और अनुष्का शर्मा भी प्रमुख भूमिका में है।
धोनी ने अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर मनाया अपना जन्मदिन
स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीत क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी इन दिनों इंग्लैंड दौर पर है और कल उन्होंने अपना जन्मदिन टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया। मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने रात को धोनी का जन्मदिन मनाया और धोनी के जन्मदिन के मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी शामिल हुई थी। लेकिन धोनी के जन्मदिन पर भारतीय कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस पार्टी में भाग लिया।
धोनी के जन्मदिन के पर उनके दोस्त अरुण पांडे भी नजर आए है। धोनी ने टेस्ट में 90 मैच, वनडे में 318 और टी20 में 91 मैच खेल चुके हैं और अपने करियर का 500वां मैच कल खेला था। धोनी ने अभी तक टी-20 में 91 मैच खेलकर कुल 1455 रन बनाए है। 500वां मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे सबसे पहला नाम सचिन का है उसके बाद महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा, सनथ जयसूर्या, रिकी पोंटिंग, शाहिद अफरीदी, जैक्स कालिस और राहुल द्रविड़ का नाम आता है। धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ तो टेस्ट 2005 में श्रीलंका के खिलाफ और 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मैच भारत को हार का सामना करना पड़ा है।
जिसके बाद टीम को थोड़ी निराशा के साथ धोनी का जन्मदिन मनाना पड़ा। कल के मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 24 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाये। इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच आठ जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा। इंग्लैंड दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 5 विकेट भारत को हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1 1 बराबरी पर ला दिया है। इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 149 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
Herald