Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया: 734 खिलाड़ियों को मिलेगी स्कॉलरशिप

नई दिल्ली
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स की सफलता के बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने खेलों के विकास को प्राथमिकता देते हुए एक और बड़ा फैसला किया है। साई ने खेलो इंडिया टैलेंट आइडेंटिफिकेशन डिवलपमेंट स्कीम (खेलो इंडिया प्रतिभा विकास कार्यक्रम) के तहत 734 खिलाड़ियों का शॉर्टलिस्ट किया है, जिन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें 385 लड़के और 349 लड़कियां शामिल हैं। यह ऐलान रविवार को एक मीटिंग के बाद किया गया। इस लिस्ट को टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमिटी (जिसमें अर्जुन अवॉर्डी और द्रोणाचार्य अवॉर्डी शामिल हैं) ने तैयार किया है। इस कमिटी के चुनिंदा खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट को खेलो इंडिया प्रोग्राम के तहत मंजूरी मिल चुकी है। खेलो इंडिया की ओर से बताया गया है कि खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा और उम्र जांच के बाद ही किया गया है। 

इस योजना के तहत शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों को 1.2 लाख रुपये तिमाही दिए जाएंगे। इसमें चोटें के खर्च के अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस राशि में खिलाड़ी और माता-पिता के लिए स्थानीय यात्रा का भत्ता भी शामिल है। इस स्कॉलरशिप खिलाड़ियों के खर्चों को ध्यान में रखने हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें उनके प्रशिक्षण, विकास, खाने-रहने और टूर्नमेंट एक्सपोजर का खर्च भी शामिल है। इस स्कीम का सबसे बड़ा मकसद है कि खिलाड़ियों को छोटे-बड़े खर्चों से जूझना न पड़े और वे आसानी से तैयारी कर सकें। इसके अलावा साई की कोशिश है कि खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़े। इस वहज से साई ने खेल प्राधिकरण और राज्य के अलावा निजी अकादमियों को भी मान्यता दी है। इन्हें तीन भागों में बांटा गया है, जो खिलाड़ियों को अलग-अलग लेवल पर तराशने का काम करेंगी।