भारतीय टीम और आयरलैंड की टीम के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच 29 जून शुक्रवार को डब्लिन के द विलेज मैदान पर खेला गया था. भारतीय टीम ने इस मैच को अपने पूरे दबदबे के साथ 143 रन के बड़े अंतर से जीत लिया था.
सिद्धार्थ कौल ने किया डेब्यू

आपकों बता दें, की इस मैच में भारतीय टीम के लिए सिद्धार्थ कौल ने डेब्यू किया. आपकों यह भी बता दें, कि सिद्धार्थ कौल 75वें ऐसे खिलाड़ी बने थे. जिन्होंने भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया हो.
सिद्धार्थ कौल ने अपने डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने अपने 2 ओवर में मात्र 4 रन देकर आयरलैंड की टीम का एक विकेट हासिल किया था.
अजीत अगरकर ने पहनी थी भारत के लिए सबसे पहली डेब्यू कैप

आपकों बता दें, सबसे पहली कैप भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अजीत अगरकर ने पहनी थी. हालाँकि अजीत अगरकर का टी-20 क्रिकेट करियर कुछ खास नहीं रहा था. अजीत अगरकर भारतीय टीम के लिए सिर्फ 4 मैच ही खेल पाये. जिसमे उन्होंने 8.1 की इकॉनामी रेट से मात्र 3 विकेट ही हासिल किये.
धोनी ने पहनी थी दूसरी तो सचिन ने पहनी थी 11वीं कैप

आपकों यह भी बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जहां टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी कैप पहनी थी. वही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम के लिए 11वीं कैप पहनी थी.
भारतीय टीम के इन सभी खिलाड़ियों ने यह मैच 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ साल 2006 में खेला था. भारतीय टीम ने इस मैच को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया था.
भारतीय टीम को इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 127 रन का लक्ष्य दिया था और इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया था.
भारतीय टीम के लिए तब से लेकर अबतक सबसे ज्यादा टी-20 मैच एमएस धोनी ने खेले है. एमएस धोनी भारतीय टीम के लिए अबतक कुल 90 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके है.
The post 75 वीं टी-20 कैप पहनने वाले भारतीय बने सिद्धार्थ कौल, लेकिन इस दिग्गज ने पहनी थी पहली कैप appeared first on SportzWiki Hindi.