इंटरनेट डेस्क। जापान के दक्षिणी इलाकों में तीन दिन से लगातार मूसलाधार बारिश कहर जारी है। साथ ही बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बीच आज क्यूशू और शिकोकू द्बीप के लिये नई आपदा चेतावनी जारी की गई है। प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सरकार की तरफ से पीड़ितो को हर सभव मदद की जा रही है। साथ ही खबरों के मुताबिक बताया 48 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 28 अन्य के मारे जाने की आशंका है। साथ ही सरकार की और से मदद के प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री शिजो आबे ने कहा, बचाव अभियान, लोगों की जान बचाना और विस्थापन का कार्य समय के खिलाफ एक लड़ाई है। उन्होंने कहा, अब भी कई ऐसे लोग हैं जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी बाकी है।
खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 92 लोगों के घरों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है साथ ही कहा जा रहा है इस कारण 100 से ज्यादा लोगों के हताहत होने की खबरें मिली हैं साथ ही खबर आ रही है जापान के दक्षिणी इलाकों में बाढ़ के कारण कई लोगों की कार बह गई आदि। साथ ही सरकार की और से राहत मिशन में 40 के करीब हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। पश्चिम जापान में बारिश से हालात सबसे अधिक खराब हैं। कुछ गांव पूरी तरह डूब गए है, जहां मदद पहुंचने तक कुछ लोगों ने अपने घर की छतों पर पनाह ली।
साथ ही कहा जाता है सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि, हम बचाए गए लोगों की देखरेख कर रहे हैं और जीवन के बुनियादी ढांचों पानी और गैस को बहाल करने के भी प्रयास जारी हैं। साथ ही सरकार का कहना है कि हम लोगों को बचाने के लिए काफी प्रयास का रहें है। साथ ही सरकार की और से राहत देने के किये आपदा प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है। साथ ही हालात देखकर दो नए क्षेत्रों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया। वहीं कई क्षेत्रों से अलर्ट हटाया भी गया जहां बारिश थोड़ी हल्की हुई है।
Herald