Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्विटर पर 7 लाख के खाने का बिल डालकर ट्रोल हुए आकाश चोपड़ा, कमेन्ट देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कमेंट्री से घर-घर में पहचान बनाने वाले आकाश चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी छोटी से छोटी बात लोगों तक पहुंचते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया जिसमें एक होटल का बिल था।

बिल में दिख रहा था कि 7 लाख का खाना खाया गया है। बिल देखकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था, क्योंकि कोई 7 लाख का खाना कैसे खा सकता है, लेकिन जैसे ही लोगों को सच्चाई समझ आयी उन्होंने आकाश चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

ये है बिल की सच्चाई   

आपको बता दें कि यह बिल इंडोनेशिया का था और भारत का एक रुपया की वैल्यू इंडोनेशिया की करेंसी के अनुसार 210 रुपिआह है। इसका मतलब है कि भारत के अनुसार इस बिल की वैल्यू लगभग 3500 रूपये ही है।

आईये देखते हैं कुछ मजेदार रिप्लाई

 

 

भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेलने वाले आकाश चोपड़ा क्रिकेट के मैदान पर भले ही असफल रहे हों, लेकिन कमेंट्री में वह सुपर हिट हैं। लोगों को उनके प्रेजेंटेशन का तरीका काफी पसंद आता है और इसी वजह से वह लोगों के चहेते बन चुके हैं।

उन्हें अभी तक चार किताबें लिखी है जिसमें 2009 में लिखी गयी ‘बियॉन्ड द ब्लू: ए फर्स्ट क्लास सीजन लाइक नो अदर’  काफी मशहूर हुई थी। इस किताब के बारे में क्रिकइंफो के सुरेश मेनन ने कहा था, कि यह भारतीय टेस्ट क्रिकेटर द्वारा लिखी गयी सबसे बेहतरीन किताब है।

The post ट्विटर पर 7 लाख के खाने का बिल डालकर ट्रोल हुए आकाश चोपड़ा, कमेन्ट देख नहीं रोक पाएंगे हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.