Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक क्लिक में पढ़े 7 जुलाई का पूरा इतिहास

इंटरनेट डेस्‍क:भारत और विश्व इतिहास में 7 जुलाई के दिन कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी जिन्‍हें आज भी याद किया जाता हैं। ये सभी घटनाएं अपनी महत्‍वपूर्णता के चलते इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। आज ही के दिन भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी का जन्म हुआ था। भारत में सिक्खों धर्म को मानने वाले लोगों के लिए आज का दिन विशेष है। आज हम आपको 7 जुलाई को हुई महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आईये जानते हैं आज के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में...


मीर जाफर को आज के दिन बंगाल के नवाब के रूप में ताजपोशी की गई थी।
महाराजा रणजीत सिंह आज ही के दिन लाहौर पर कब्जा किया था।
ईरान में शरिया कानून 1980 में लागू किया गया था।
पं. विश्वमोहन भट्ट को अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान से नवाजा गया था।
फ़्रांसीसी वैज्ञानिकों ने आज ही के दिन पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज करने में सफल हुए थे।

काबुल में 2008 को हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग की जान चली गई ​थी।
2012 में रूस आई भयंकर बाढ़ से 140 लोगों की मौत हो गई थी।
विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे ने खिताब जीता थां
सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
भारतीय स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बरकतउल्ला का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
भारतीय क्रिकेट टिम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म 1981 में आज ही के दिन हुआ था।धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ तो टेस्ट 2005 में श्रीलंका के खिलाफ और 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच खेला था।धोनी ने टेस्ट में 90 मैच, वनडे में 318 और टी20 में 91 मैच खेल चुके हैं।



Herald