वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो एक शानदार खिलाड़ी हैं. ब्रावो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी भी कहे जा सकते हैं. वह दुनिया में होने वाली लगभग सभी लीगों में खेलते हुए नजर आते हैं. डेथ ओवरों में ब्रावो की घातक गेंदबाजी और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दुनिया भर में फैन मौजूद हैं.
इसी वर्ष हुए आईपीएल सीजन में ब्रावो दो साल बाद वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आए थे.
ब्रावो ने पहले ही मैच में मुंबई के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई थी. वहीं आईपीएल के बाद वह दो अन्य टीमों से भी जुड़ चुके हैं.
ब्रावो के पास हर एक ओवर के लिए एक अलग टी-शर्ट

धाकड़ खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो अब तक 20 टी-20 क्रिकेट टीमों की और से खेल चुके हैं. अप्रैल तक ये आंकड़ा 18 ही था. मगर इसके बाद वह कनाडा लीग में विन्नीपेग हॉक्स और इंग्लैंड की मिडिलसेक्स टीम से जुड़े.
इसलिए अब ब्रावो के नाम 20 टीमें दर्ज हो चुकी हैं. जिनकी और से वह टी-20 मैच खेल चुके हैं. शायद किसी को ब्रावो को ये बताने की जरुरत है कि टी-20 का मतलब 20 ओवर का खेल होता है 20 टीमें नही.

आईपीएल में ब्रावो ने 122 मैच खेले हैं. जिसमें विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 1403 रन बनाए हैं. जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 70 रन है. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 122 विकेट लिए हैं. जबकि अपने देश वेस्टइंडीज के लिए ब्रावो ने 66 टी-20 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 1142 रन बनाए हैं. इस दौरान ब्रावो का 66 रन सर्वाधिक स्कोर रहा है. जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8.46 की इकॉनमी से 52 विकेट लिए हैं.

20 अलग-अलग टीमों की ओर से चुके ब्रावो संभव है कि आने वाले समय में कुछ और भी अलग टीमों की ओर से खेलते हुए नजर आएं. हालांकि टी-20 क्रिकेट के अलावा वह टेस्ट और वनडे के भी वह एक जबरदस्त ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं.
The post 8 या 10 नहीं बल्कि अब तक इतने टीमो के तरफ से टी-20 खेल चुके है डीजे ब्रावो appeared first on SportzWiki Hindi.