Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता तीसरा वनडे, सीरीज 2-1 से की अपने नाम

खेल डेस्‍क। लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत को इंग्लैंड ने 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड निर्णायक वनडे में मंगलवार को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। तीसरे और आखिरी वनडे में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 256 रन बनाए।

IPL जीतने वाली टीम से ज्यादा पैसे कमाती है फीफा विश्व कप में अंतिम स्थान पर रहने वाली टीम


इंग्लैंड ने इस लक्ष्‍य को महज 2 विकेट खोकर 44.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो रहे रूट ने नाबाद शतक लगाया, वहीं मॉर्गन ने नाबाद 88 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से सिर्फ शार्दुल ठाकुर एक विकेट ले सके, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इंग्लैंड ने इस सीरीज जीत के साथ वनडे रैंकिंग में टाॅप स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली और भारत का लगातार नौ सीरीज जीतने का क्रम थाम लिया।

ये हैं क्रिकेट के तीन दिग्‍गज खिलाड़ियों पर बनी बायोपिक फिल्‍में, दिखीं क्रिकेट के भगवान से लेकर मैच फिक्सिंग तक की कहानीयां


इंग्लैंड ने पहला वनडे हारने के बाद शानदार वापसी की और अगले दो वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम की। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद 49 रन पर 03 विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद रुट और कप्तान इयोन मोर्गन के बीच तीसरे विकेट के लिए 186 रन की जबरदस्त साझेदारी की बदौलत आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज जीत ली। इस साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को आसानी से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया। दोनों टीमें अब एक अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।

भारत का आज इंग्लैंड से होगा करो या मरो मुकाबला, जीती तो बनेगा ये रिकॉर्ड

source google



Herald