Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

8 जुलाई: एक क्लिक में पढ़े 8 जुलाई का इतिहास

इंटरनेट डेस्‍क: भारत और विश्व इतिहास में 8 जुलाई को बेहद महत्‍वपूर्ण स्‍थान हैं, दरअसल इस दिन काफी सारी महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। इन घटनाओं को आज के दिन के रूप में याद किया जाता हैं। ये सभी घटनाएं अपनी महत्‍वपूर्णता के चलते इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं। आज के दिन कई महत्‍वपूर्ण लोगो का जन्‍म हुआ, वहीं कुछ महत्‍वपूर्ण लोगो ने दूनियां को अलविदा भी कहा। आज ही के दिन 1954 में भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की। आईये जानते हैं इस दिन की अन्‍य महत्‍वपूर्ण घटनाओं के बारें में-

1153 – इसी दिन पोप युजीन तृतीय का निधन हुआ।

1497 - भारत पहुंचने के लिए समुद्र के रास्ते 170 सदस्यीय दल के साथ वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।

1693 - इसी दिन न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई थी।

1760 - फ़्रांसीसी गणितज्ञ किस्चन क्रैम्प का जन्म हुआ

1826 - अमेरिकी राजनेता लूथर मार्टिन का निधन हुआ।

1838 - जर्मन आविष्कारक फ़र्डिनेंड वोन ज़ेपेलिन का जन्म हुआ।

1858 - लॉर्ड केनिंग ने ग्वालियर के किले के पतन के बाद शांति की घोषणा की थी।

1889 - आज ही के दिन अमेरिकी अखबार द वॉल ऑफ स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन प्रारम्‍भ हुआ।

1914 - पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ ज्योति बसु का जन्म हुआ।

1918 - इसी दिन भारतीय संविधान में सुधार हेतु मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

1948 - आज ही के दिन अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।

1954 - भारत के तत्‍कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।

1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

2001 - श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में शतक जड़ा।

2002 - अश्वेत क्रिकेटरों के लिए दक्षिण अफ़्रीका में कोटा प्रणाली समाप्त हुई।

2014 - विश्वकप में जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।



Herald