स्पोर्ट्स डेस्क:कल से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू हो गया है और इस दौर का आगाज 3 मैचों की टी 20 सीरीज के साथ शुरू हुआ है। कल भारतीय टीम ने इस सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीत लिया है। कल के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारत के चारनामैन के आगे ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रनही बना पाई। चाइनामैन कुलदीप यादव कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लेने में सफल हुए है। इंग्लैंड की ऊपरी क्रम के सभी 5 बल्लेबाजों को कुलदीप ने अपना शिकार बनाया है।
लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड टीम में इन दिनों जबरदस्त फार्म में चल रहे जोस बटलर और जासन रॉय ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए पावरप्ले के पहले पांच ओवर में 50 रन बनाये थे। बटलर ने 45 गेंद में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रन बनाये लेकिन टीम के दूसरे खिलाड़ियों ने निराश किया है। भारतीय टीम के गेंदबाज युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार को एक भी विकेट नहीं मिला।टास जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए सही साबित हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करके कप्तान की उम्मीद पर खरे उतरे।
इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का प्रदर्शन गेंदबाजों से भी ज्यादा खतरनाक रहा। पहली बार इंग्लैंड दौरे पर आये राहुल ने नाबाद 101 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। राहुल ने कल के मैच में अपना दूसरा टी20 शतक जड़ा है। राहुल 54 गेंद में 10 चौकों और पांच छक्कों के साथ 101 रन बनाकर नाबाद रहे। तीन मैचों टी20 सीरीज में भारत ने 1 0 से बढ़ता बना ली है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़िया का प्रदर्शन देखकर लगता है की आने वाले दूसरे मैच को जीतकर भारत इस सीरीज को अपने नाम कर सकती है।
Herald