Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत बनाम इंग्लैंड: रात 8:30 बजे नहीं बल्कि इस समय और इस चैनल पर होगा मैच का लाइव प्रसारण, यहाँ देख सकते है फ्री

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर खेला जाना है.

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है और दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त लेना चाहेगी.

सोनी नेटवर्क पर होगा मैच का प्रसारण

भारत और इंग्लैंड के मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा. जिसमें सोनी सिक्स, सोनी सिक्स एचडी, सोनी टेन 2 पर अंग्रेजी कमेन्ट्री के साथ तो सोनी टेन-3 पर हिंदी कमेन्ट्री के साथ मैच का प्रसारण किया जाएगा.  साथ ही डिजिटल एप सोनी लाइव और जियो टीवी पर भी दर्शक मैच का लुत्फ फ्री में उठा सकते है.

वैसे आपकों बता दें, कि आदालत ने सोनी से प्रसारण का लाइसेंस मांगा है. अगर सोनी यह लाइसेंस जमा नहीं करेगा, तो सोनी पर यह मैच के प्रसारण पर रोक भी लगाई जा सकती है. हालाँकि, जियो टीवी में दर्शक इस मैच का मजा फ्री लाइव स्ट्रीमिंग के जरिये उठा पाएंगे.

भारतीय समय के अनुसार रात 10.00 बजे शुरू होगा मैच 

आपकों बता दें, कि इस पहले टी-20 मैच का प्रसारण 10.00 बजे से शुरू होगा. 9.30 बजे दोनों टीमों के बीच टॉस होगा और 10.00 बजे से मैच शुरू हो जायेगा.

कार्डिफ में खेले जाने वाले दुसरे टी-20 मैच का प्रसारण भी रात 10.00 बजे से ही होगा. वही ब्रिस्टल में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 मैच का प्रसारण 6.30 से होगा.

इस प्रकार हो सकती है दोनों टीमों की अंतिम ग्यारह 

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, सुरेश रैना, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज्वेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेरिस्टों, एलेक्स हेल्स, जो रूट, इयान मॉर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), मोईन अली, आदिल रशिद, लियाम प्लुन्केट, डेविड विली, जेक बॉल

 

 

The post भारत बनाम इंग्लैंड: रात 8:30 बजे नहीं बल्कि इस समय और इस चैनल पर होगा मैच का लाइव प्रसारण, यहाँ देख सकते है फ्री appeared first on SportzWiki Hindi.