Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

88 सालो से अब तक नहीं टूटा सर डॉन ब्रेडमैन का विश्व रिकॉर्ड, मात्र 26 रनों से चुके थे सहवाग

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने अपनी बल्लेबाजी से जो किया वह किसी भी बल्लेबाज के लिए करना मुश्किल है. उन्होंने टैस्ट क्रिकेट में 99.94 की औसत से रन बनाए हैं. अपने इस खास रिकॉर्ड के अलावा भी वह कई शानदार रिकॉर्ड के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है जो 88 साल के बाद भी नही टूट पाया है.

दरसल ये रिकॉर्ड तब का है जब 11 जुलाई 1930 को ऑस्ट्रेलिया इंगलैंड के दौरे पर थी. इस दौरान ब्रैडमैन ने एक दिन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था.

लीड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान बनाया रिकॉर्ड 

लीड्स में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान वुडफुल और आर्ची जैक्सन सलामी बल्लेबाजी के लिए आए. लेकिन जैक्सन ज्यादा देर तक विकेट पर नही रुक सके और एक रन बनाकर ही लारवुड को कैच थमा बैठे थे. इसके बाद बल्लेबाजी लिए ब्रैडमैन आए.

ब्रैडमैन ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाजी शुरु करदी. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए ब्रेडमैन ने रन बनाए. ब्रैडमैन इस तरह से छाए कि अपने साथी खिलाड़ी वुडफुल को रन बनाने का मौका ही नही दिया. उन्होंने दिन के हर सेशन में शतक लगाया.

ब्रैडमैन ने उस दिन लगभग 6 घंटे बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने 309 रन बनाए. यह एक दिन में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. जो आज 88 साल होने के बाद भ नही टूट पाया है. इस मैच में ब्रैडमैन ने कुल 334 रन बनाए थे.

सहवाग चूंक गये थे ये रिकॉर्ड तोड़ने से 

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गये थे. 2009 में सहवाग ने श्री लंका के खिलाफ 284 रन बना दिए थे. अगर सहवाग उस दिन 26 रन और जोड़ लेते, तो वह ब्रैडमैन को पीछे छोड़ते हुए एक दिन में बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाते.

The post 88 सालो से अब तक नहीं टूटा सर डॉन ब्रेडमैन का विश्व रिकॉर्ड, मात्र 26 रनों से चुके थे सहवाग appeared first on SportzWiki Hindi.