Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुलदीप और रोहित का तूफान, भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

इंटरनेट डेस्क। टी20 में श्रृखंला को अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम वनडे में कमाल दिखा रही है। गुरूवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर सीरिज का पहला मैच अपने नाम कर लिया। भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे में छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। भारत ने इससे पहले आयरलैंड से टी20 सीरीज 2-0 से और इंग्लैंड से टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी।

फाइनल में पहुंच क्रोएशिया ने रच दिया ये इतिहास, मैच में बने ये रिकॉर्ड

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 269 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद भारत की टीम बल्लेबाजी करने उतरी ने उसके बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 137 रन बना डाले। रोहित ने अपनी पारी में 114 गेंद में चार छक्के और 15 चैके लगाए। उनके अलावा कप्तान विराट ने भी 82 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। जिसके बाद भारत ने 9.5 ओवर शेष रहते हुए इंग्लैंड को आठ विकेट से हरा दिया।

बात करें गेंदबाजी की तो कुलदीप ने 25 रन देकर छह विकेट लिए और मेजबान टीम को बड़े झटके देकर 268 रन पर ही रोक दिया। उमेश यादव ने 70 रन देकर दो जबकि युजवेंद्र चहल ने 51 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

इंग्लैंड की और से बल्लेबजी करते हुए जोस बटलर ने 53 बेन स्टोक्स ने 50 रन की अर्धशतकिय पारी खेली और टीम को 268 रन के स्कोर पर पहुंचाया।

पाकिस्तान के विराट कोहली को अब इस शर्मनाक हरकत के कारण झेलना पड़ेगा निलंबन

टीम इंडिया की और से जब लक्ष्य का पीछा करने की शुरूआत की तो भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और धवन ने तेज शुरूआत की धवन ने बल्लेबाजी करते हुए 40 रन की पारी खेली। रोहित और धवन ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।