Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला हॉकी वर्ल्ड कप: 8 साल बाद हिस्सा ले रही टीम, इंग्लैंड से पहली भिड़ंत

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम 21 जुलाई से शुरू हो रहे महिला हॉकी विश्व कप के लिए रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से लंदन रवाना हो गई। भारतीय टीम 21 जुलाई को मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले से विश्व कप मुकाबलों का आगाज करेगी।

महिला

पिछले आठ वर्षो में यह पहली बार हो रहा है कि भारतीय टीम महिला विश्व कप में हिस्सा लेने जा रही है। इस टीम में रानी और दीपिका के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेंगी।

आत्मविश्वास से भरपूर भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी ने कहा, “पूरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए बेहद उत्साहित है। पिछले साल एशिया कप जीतने के बाद से ही हमने इस पल का इंतजार किया। टीम में लगभग हर एक खिलाड़ी के लिए विश्व कप का यह पहला अनुभव होगा।”

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। इसमें ओलम्पिक चैम्पियन इंग्लैंड, वर्ल्ड नम्बर-7 टीम अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल हैं।

The post महिला हॉकी वर्ल्ड कप: 8 साल बाद हिस्सा ले रही टीम, इंग्लैंड से पहली भिड़ंत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.