स्पोर्ट्स डेस्क:फीफा विश्व कप के खत्म होते ही अब लोगों पर महिला हॉकी विश्व कप का रंग चढ़ने वाला है। भारत में हॉकी को राष्टीय खेल का दर्जा दिया गया है। लेकिन महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अब देखना होगा की इस विश्व कप में महिला टीम कैसा प्रदर्शन करके दिखाती है। इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम लंद पहुंच गई है। आज भारतीय महिला हॉकी टीम 21 जुलाई से शुरू हो रहे महिला हॉकी विश्व कप के लिए लंदन रवाना हो गई है। इस विश्व कप का आगाज शनिवार से होने जा रहा है।
हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम आठ साल बाद इसमें भाग ले रही है। विश्व कप के लिए हॉकी प्लेयर नवनीत कौर ने कहा कि इस टीम में सैमीफाइनल में पहुंचने का पूरा दम है। लेकिन इस टीम में रानी और दीपिका के अलावा सभी खिलाड़ी पहली बार विश्व कप में भाग लेगी। भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी ने टूर्नमेंट के लिए तैयार है। इस विश्व कप के लिए भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है। इस ग्रूप में भारत के साथ चैम्पियन इंग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल हैं। विश्व कप में भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में रहा था। भारतीय टीम का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड के साथ होगा।
इसक बाद भारत को आयरलैंड और यूएसए से मैच होगा। इंग्लैंड के साथ 21 जुलाई, 26 जुलाई को आयरलैंड और 29 को यूएसए से मुकाबला होगा। इस विश्व कप में शामिल कई खिलाड़ियों के पास 100 से ज्यादा मैच खेलेन का अनुभव है। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन इन दिनों शानदार रहा है। अगर महिला टीम अच्छा खेलती है तो इस विश्व कप में भारत फाइनल तक जा सकता है। हम सब की तरफ से भारतीय महिला टीम को बधांई हैं की वह इस विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करें।
Herald